संदेश

सरकारी शिक्षक की व्यथा

ढोल की पोल* *व्यंग्य - कविता --------------------- ----------------------- एक ऊर्जावान शिक्षक ने शाला में ज्वाइन किया स्कूल भवन को प्रणाम कर काम फाइन किया मन में बोले हर एक बच्चे को शिक्षित करूंगा विषम से विषम परिस्थितियों से भी मैं नहीं डरूंगा शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार हुए तब ही प्रधान अध्यापक से नैना दो-चार हुए हेड मास्टर बोले बीआरसी से किताबें उठा लाओ और अभी गणवेश का नाप दर्जी को देकर आओ और हां कल जनशिक्षा केन्द्र पर तुम्हारी मीटिंग है शिक्षक ने कहा सर! ये तो बच्चों के साथ चीटिंग है हेड मास्टर ने कहा क्या तुम्हारी ऊपर तक सैटिंग है नहीं तो तुम्हारे बाद भी यहां एक शिक्षक वेटिंग है निराश शिक्षक सायकिल उठा कर चल दिया बच्चों को कैसे पढ़ाएं किसी ने नहीं हल दिया अगले दिन जब चाॅक और डस्टर उठाया पड़ोस का एक शिक्षक दौड़ते हुए आया बोले तुम्हारा नाम बीएलओ ड्यूटी में आया है जल्दी भागो एक बजे कलैक्ट्रेट में बुलाया है घबराया शिक्षक भागते-दौड़ते चला जा रहा था बीच-बीच में जनशिक्षक का भी फोन आ रहा था (जनशिक्षक ने कहा-) सभी बच्चों की मेपिंग और रजिस्ट्रेशन आज ही कर दो शाम तक डा...

Hindi diwas special

*हिंदी की बिंदी की ताकत....* बस की खिड़की पर पान मसाले का विज्ञापन लिखा देखा.. *दाने दाने में, केसर का दम।* किसी हिंदी भाषी ने  *उसमें एक बिंदी लगा कर विज्ञापन की हवा निकाल दी..* *"दाने दाने में, केंसर का दम"* हिंदी दिवस पर बधाई🙏🙏                         Second                  😂😂🤣🤣🤪🤪 लड़की : क्या तुम मुझे सचमुच प्यार करते हो? लड़का : हा! हा! हा! लड़की : तुम मुझसे शादी करोगे? लड़का : हा! हा! हा! इसके बाद लड़की ने लड़के को ब्लॉक कर दिया... और लड़का उदास हो गया... और एक सच्ची प्रेम कहानी का दुःखद अंत हो गया... कृपया अपने बच्चों को सही हिंदी लिखना सिखायें। उन्हें चन्द्रबिन्दी का महत्व समझायें। "हा हा हा" तथा "हाँ हाँ हाँ" का अन्तर बतायें! 😹😹😝😝😹😹 🌹हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई!🌹                            THIRD  हिंदी का थोडा़ आनंद लीजिये ....मुस्कुरायें ... हिंदी के मुहावरे, बड़े ही बावरे है, खा...

Class 11th Chemistry

चित्र
प्रश्न 1. डोबेराइनर का त्रिक नियम क्या है? उत्तर: यह नियम सर्वप्रथम डोबेराइनर ने दिया था। इस नियमानुसार तत्वों में समान गुणों वाले तत्वों के केन्द्रीय तत्व का परमाणु भार अन्य दो तत्वों के परमाणु भार का औसत भार होता है। Li 7  Na 23  K 39  अर्थात्  39 + 7 2  = 23 प्रश्न 2. न्यूलैण्ड का अष्टक नियम समझाइये। उत्तर: न्यूलैण्ड का अष्टक नियम-यह नियम न्यूलैण्ड ने दिया था। इस नियमानुसार तत्वों को उनके परमाणु भार के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करने पर आने वाले आठवें तत्व का गुण प्रथम तत्व के गुण के समान होता है। यह संगीत के सात सुरों पर आधारित था जिसमें आठवें से पुनरावृत्ति होती है। प्रश्न  मेण्डलीफ का आवर्त नियम क्या है? उत्तर: मेण्डलीफ का आवर्त नियम-“तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमान के आवर्ती फलन होते हैं।” अर्थात् तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करने पर एक निश्चित अंतराल के बाद उनके गुणों में पुनरावृत्ति होती है। प्रश्न  आधुनिक आवर्त नियम क्या है? उत्तर: आधुनिक आवर्त नियम-“तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परम...

class 8th Science

चित्र
प्रश्न. दैनिक जीवन में उपयोग में लाये जाने वाले पदार्थों की एक सूची बनाइए और उनको प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में वर्गीकृत कीजिए – उत्तर: प्रश्न 1. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं? उत्तर: सीएनजी और एलपीजी उपयोग करने के लाभ: ये कम प्रदूषणकारी है। ये स्वच्छ ईंधन है। ये अन्य ईंधनों की अपेक्षा सस्ते हैं। ये आसानी से उपलब्ध हैं। इन्हें घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है, जहाँ इनकी आपूर्ति पाइपों के द्वारा की जाती है। प्रश्न 2. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है? उत्तर: सड़क निर्माण हेतु पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमिन उपयोग में लाया जाता है। प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है? उत्तर: कोयला हमें जमीन के अन्दर से प्राप्त होता है। बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण वन मृदा के नीचे दब जाते हैं। इनके ऊपर मृदा जम जाने के कारण ये सम्पीडित हो जाते हैं। जैसे-जैसे ये गहरे होते जाते हैं उनका ताप भी बढ़ता जाता है। उच्च ताप व उच्च दाब के कारण पृथ्वी के अन्दर मृत पेड़-पौधे धी...

12CH3 मानव जनन

चित्र
प्रश्न 4. वृषण तथा अण्डाशय के बारे में प्रत्येक के दो-दो प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए। उत्तर- वृषण के कार्य- 1. शुक्राणुओं का निर्माण करना। 2. वृषण में स्थित अन्तराली कोशिकाओं द्वारा नर हॉर्मोन (टेस्टोस्टेरॉन) उत्पन्न करना जिसके कारण नर में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों का विकास होता है। अण्डाशय के कार्य- 1.अण्डाणु का निर्माण करना। 2. एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्त्रावण करना जो मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के लिए उत्तरदायी है। प्रश्न 5. शुक्रजनक नलिका की संरचना का वर्णन कीजिए। उत्तर : शुक्र जनन नलिका की सरंचना -  प्रत्येक वृषण पालिका के अंदर एक से लेकर तीन अतिकुंडलित शुक्रजनक नलिकाएँ (सेमिनिफेरस ट्यूबुल्स) होती है जिनमें शुक्राणु पैदा किए जाते हैं। प्रत्येक शुक्रजनक नलिका का भीतरी भाग दो प्रकार की कोशिकाओं से स्तरित होता है जिन्हें नर जर्म कोशिकाएँ (शुक्राणुजन/स्पर्मेटोगोनिया) और सर्टोली कोशिकाएँ कहते हैं । नर जर्म कोशिकाएँ अर्द्धसूत्री विभाजन (या अर्धसूत्रण) के फलस्वरूप शुक्राणुओं का निर्माण करती है जबकि सर्टोली कोशिकाएँ जर्म कोशिकाओं को पोषण प्रदान करती है। शुक्रजनक नलिकाओं के बाहरी क्ष...