Class 12th Chapter 15 PART 6 ll विटामिन एवं उसका वर्गीकरण ll विटामिन के रासायनिक नाम ll विटामिन की कमी से होने वाले रोग
श्री कोचिंग क्लासेस बेगमगंज
Chemistry by H.K Sir
Class 12th Chapter 15 PART 6 ll विटामिन एवं उसका वर्गीकरण ll विटामिन के रासायनिक नाम ll विटामिन की कमी से होने वाले रोगप्रश्न - विटामिन किसे कहते हैं । इसका वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर - विटामिन (Vitamin) - वे कार्बनिक योगिक जो सूक्ष्म मात्रा में शारीरिक विकास एवं वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक होते हैं , विटामिन कहलाते हैं । इनमें रोग प्रतिरोधक गुण होता है ।
विटामिन का वर्गीकरण - विटामिनों को निम्न दो वर्गों में बांटा गया है -
1. जल में विलेय विटामिन - इसके अंतर्गत विटामिन - B समूह एवं विटामिन-C आते हैं।
2. वसा में विलेय विटामिन - इसके अंतर्गत विटामिन K, विटामिन E ,विटामिन D एवं विटामिन A आते हैं।
प्रश्न - विटामिन के रासायनिक नाम एवं उनकी कमी से होने वाले रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर -
विटामिन रसायनिक नाम होने वाले रोग
Vita - A रेटिनोल रंतोंधी
Vita - B थायमिन बेरी - बेरी
Vita - C एस्कॉर्बिक अम्ल स्कर्बी
Vita - D कैलसिफेरोल रिकेट्स
Vita - E टोकोफेरोल बांझपन
Vita - K फिलोक्विनोन रक्त का थक्का न जमना
Vita - B2 रिबोफ्लेविन छाले, कीलोसिस
Vita - B6 पिरीडॉक्सिन एनिमिया, डर्मेटोसिस
Vita - B12 सायनोकोबालमिन घातक एनीमिया
प्रश्न - खून जमने की प्रक्रिया में कौन सा विटामिन सहायक होता है ? इसकी कमी से क्या होता है ?
उत्तर - विटामिन K खून जमाने की क्रिया में सहायक होता है । इसके कारण खून जल्दी जमता है । इसकी न्यूनता से खून जल्दी नहीं जमता । दुर्घटना में खून के रिसाव को रोकने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।
प्रश्न - विटामिन ए तथा विटामिन सी के क्या कार्य हैं।
उत्तर - विटामिन A की कमी से रतौंधी रोग होता है तथा इसकी निरंतर कमी से आंखों का कॉर्निया कडा पड़ जाता है । इसलिए हमें विटामिन A भोज्य पदार्थ में लेना चाहिए।
विटामिन C की कमी से स्कर्वी नामक रोग हो जाता है । समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को अक्सर विटामिन सी की कमी के कारण सुखिया या सूखा रोग हो जाता है। मसूड़ों से खून निकलना विटामिन सी की कमी के लक्षण हैं । सभी नींबू जाति के फलों में विटामिन सी होता है ।आंवले में यह सर्वाधिक होता है।
प्रश्न - विटामिन A के लिए गाजर खाना लाभदायक है जबकि गाजर में विटामिन A होता ही नहीं। ऐसा क्यों ?
उत्तर - गाजर में बीटा-कैरोटिन होता है जो आंतो के म्यूकोसा द्वारा विटामिन A में परिवर्तित हो जाता है । इसलिए बीटा कैरोटीन को प्रोविटामिन A कहते हैं।
प्रश्न - हमें हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रतिदिन क्यों खाना चाहिए ?
उत्तर - हरी पत्तेदार सब्जियों में जल में विलेय विटामिन होते हैं जो शरीर में संचित नहीं हो पाते तथा मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते हैं । इसलिए प्रतिदिन इनकी पूर्ति करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना चाहिए।
प्रश्न - एबिटामनोज तथा हाइपर विटामिनोज से क्या समझते हो ।
उत्तर - एबिटामनोज - जब शरीर में एक से अधिक विटामिनों की कमी हो जाती है तो यह स्थिति एविटामिनोज कहलाती है।
हाइपर विटामिनोज - वसा में घुलनशील विटामिन जब शरीर में आवश्यकता से अधिक संचित हो जाते हैं तो यह स्थिति हाइपर विटामिनोज कहलाती है ।
प्रश्न - हमारे शरीर में विटामिन सी संचित क्यों नहीं होता है ?
उत्तर - विटामिन C जल में घुलनशील होता है ।यह हमारे शरीर में संचित नहीं होता है क्योंकि यह मूत्र के द्वारा आसानी से निष्कासित हो जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें