CLASS 12th Chapter 5 PART 11 & 12 ll पेप्टिकरण विधि ll कोलॉइडी विलयन के निर्माण की रासायनिक विधियां ll अपोहन ll विद्युत अपोहन

Chemistry by HK Sir (7566113339)
Class 12th Chapter 5 PART 11

पेप्टिकरण विधि - किसी अवक्षेेप का कोलाइडी अवस्था में बदलना पेप्टिकरण कहलाता है तथा जिस पदार्थ के द्वारा पेप्टिकरण किया जाता है  उसे पेप्टिकारक कहते हैं । इस प्रकरण मेंं प्रयुक्त विद्युतअपघट्य पेप्टिकारक याा पेप्टिकर्मक कहलाताा हैै ।
उदाहरण - FeCl3 विलयन में अमोनियम हाइड्रोक्साइड  डालने पर फेरिक हाइड्रॉक्साइड का भूरे रंग का अवक्षेप प्राप्त होता है l इस ताजे उत्पन्न हुए फेरिक हाइड्रोक्साइड के अवक्षेप में फेरिक क्लोराइड का बिलयन डालने पर फेरिक हाइड्रोक्साइड का लाल रंग का कोलाइडी विलयन प्राप्त होता है । यहां फेरिक क्लोराइड कारक के रूप में कार्य करता है ।

2.कोलाइडी विलयन बनाने की संघनन विधियां -

प्रश्न - कोलाइडी विलियन के शोधन की विधियां लिखिए ।
उत्तर - कोलाइडी विलियन के शोधन की विधियां निम्न हैं -
1. अपोहन - कोलॉयडी बिलयन में से विलेय पदार्थ (क्रिस्टलॉयड) को जंतु या वनस्पति झिल्ली की सहायता से पृथक करने की प्रक्रिया अपोहन या डायलिसिस कहलाती है ।

प्रयोग विधि - जंतु या वनस्पति झिल्ली की एक थैली लेकर उसमें कोलाइडी विलयन भरकर बीकर में लटका देते हैं । जिससे क्रिस्टलॉयड विसरित होकर झिल्ली से बाहर निकल आते हैं ,और कोलाइडी विलयन शुद्ध हो जाता है । यह प्रक्रिया धीमी गति से होती है किंतु गर्म जल का उपयोग करने पर थोड़ी तीव्र हो जाती है ।

2. विधुत अपोहन - विद्युत के प्रवाह से कोलाइडी विलयन के शोधन की क्रिया विधुत अपोहन कहलाती है ।

प्रयोग विधि - एक बड़े पात्र में दो आवेशित प्लेट लगाते हैं । जो कृत्रिम अर्धपारगम्य झिल्ली द्वारा कोलाइडी विलयन से पृथक रहती हैं । इसमें जल के प्रवेश के लिए एक निकास की व्यवस्था भी रहती है ,विद्युत के प्रभाव से क्रिस्टलॉयड कोलाइडी विलयन में से आकर्षित होकर शीघ्रता से बाहर निकल जाते हैं और कोलाइडी विलयन शुद्ध हो जाता है । 
इस विधि में कम समय में कोलाइडी विलयन का शोधन हो जाता है ।
चित्र 


नोट - कक्षा 11th,12th के ऑनलाइन कोर्स के लिए हमें संपर्क करें - 7566113339

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3