Class 12th Chapter 7 PART 5 ll नाइट्रिक अम्ल निर्माण की ओस्टवाल्ड विधि ll अमलराज ll संधूम नाइट्रिक अम्ल ll फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि

Class 12th ll  Chapter 7 ll  PART 5 ll नाइट्रिक अम्ल निर्माण की ओस्टवाल्ड विधि ll अमलराज ll संधूम नाइट्रिक अम्ल ll फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि


प्रश्न - नाइट्रिक अम्ल निर्माण की ऑस्टवाल्ड विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

                             अथवा

नाइट्रिक अम्ल निर्माण की ओस्टवाल्ड विधि का वर्णन निम्न बिंदुओं के आधार पर कीजिए -  1. प्रयोग विधि   2. रासायनिक समीकरण   3. नामांकित चित्र

उत्तर - 1. प्रयोग विधि - एक आयतन अमोनिया एवं 10 आयतन वायु के मिश्रण को प्लेटिनम की जाली के ऊपर 800°C ताप पर प्रवाहित करने पर 90% अमोनिया नाइट्रिक ऑक्साइड(NO) में ऑक्सीकरण हो जाती है तथा बनी हुई नाइट्रिक ऑक्साइड को ऑक्सीजन के साथ ऑक्सीकरण कक्ष में भेजा जाता है, जिससे वह नाइट्रोजन पराक्साइड(NO2) में परिवर्तित हो जाती है, फिर इसे अवशोषक कक्ष में भेजा जाता है, जहां ऊपर से धीरे-धीरे पानी गिरता रहता है, पानी और नाइट्रोजन पराक्साइड के संयोग से नाइट्रिक अम्ल(HNO3) बन जाता है।

अभिक्रिया के समीकरण - 

a. NH3 + O2 ---> 4NO + 6H2O

b. 2NO + O2 -------> 2NO2

c.3NO2 + H2O ----->    HNO3  +  NO


नामांकित चित्र -

प्रश्न  - संधूम नाइट्रिक अम्ल किसे कहते हैं ? समझाइए।
उत्तर - संधूम नाइट्रिक अम्ल - यह गहरे भूरे रंग का द्रव होता है। जिसमें सांद्र नाइट्रिक अम्ल में नाइट्रोजन पराक्साइड अधिक मात्रा में घुला रहता है । यह साधारण अम्ल से थोड़ा तीव्र होता है। इसे प्राप्त करने के लिए सांद्र नाइट्रिक अम्ल को आसवित किया जाता है। जिससे इसका उपयोग तीव्र ऑक्सीकारक रूप में किया जाता है।


प्रश्न - अम्लराज किसे कहते हैं ? समझाइए।
उत्तर - अम्लराज (एक्वारेजिया) - सांद्र नाइट्रिक अम्ल तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के 1: 3 के अनुपात में बने मिश्रण को अम्लराज कहते हैं । इसमें उत्कृष्ट धातुएँ घोलने की शक्ति होती है । यह नवजात क्लोरीन मुक्त करता है । जो गोल्ड, प्लैटिनम के साथ क्रिया करके क्लोराइड बना लेता है ।जिससे यह अम्लराज में घुल जाता है।


प्रश्न - सफेद फास्फोरस एवं लाल फास्फोरस के गुणों की तुलना कीजिए।

                       अथवा

सफेद फास्फोरस एवं लाल फास्फोरस में अंतर लिखिए।

उत्तर - सफेद फास्फोरस एवं लाल फास्फोरस के गुणों की तुलना - 


Shri Coaching Classes Begamganj
             Chemistry by H.K Sir

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि