Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि
Class 12th Chapter 5 PART - 13 Chemistry By H.K SIR प्रश्न - कोलॉइडी विलयन के गुण लिखिए । उत्तर - कोलॉइडी विलयन के गुण - कोलॉइडी विलयन निम्न गुण प्रदर्शित करते हैं - A. ब्राउनी गति - इस गति को सबसे पहले अंग्रेज वनस्पतिशास्त्री रॉबर्ट ब्राउन ने सन 1827 में अति सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा था इसलिए इसे ब्राउनी गति कहते हैं । बीनर के अनुसार - यह गति कोलाइडी कणों के परिक्षेपण माध्यम के अणुओंं के साथ असमान रूप से टकराने से उत्पन्न होती है । अर्थात कोलाइडी कणों की निरंतर और तीव्र अनियमित टेढ़ी-मेढ़ी गति ब्राउनी गति कहलाती है । उदाहरण - 1. ब्राउनी गति के कारण ,रोशनदान से आते हुए प्रकाश के मार्ग में धूल के कण तैरते हुए दिखाई देते हैं । 2. जल में थोड़ा सा लाइकोपोडियम पाउडर डालने पर उसके कारण इधर-उधर घूमते हुए दिखाई देते हैं । B. टिंडल प्रभाव - जब तीव्र प्रकाश की किरण पुंज किसी लेंस द्वारा कोलाइडी विलयन में केंद्रित की जाती है तब किरण पुंज के मार्ग प्रदीप्त हो जाता है ,और अंधेरे में प्रकाश...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें