कक्षा 11th अध्याय 4 पार्ट - 1

           SHRICOACHING CLASSES
 BEGAMGANJ
                CHEMISTRY BY H.K SIR
प्रश्न 1.रासायनिक बंध किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर - रासायनिक बंध - रासायनिक बंध वह बंध है ,जो अणुओं में उपस्थित परमाणुओं को आपस में बांधे रखता है ।

रासायनिक बंध के प्रकार - 
रासायनिक बंध निम्न तीन प्रकार के होते हैं - 
1. आयनिक बंध ( Ionic bond)
2.सहसंयोजक बंध (Co- valent bond)
3. उपसहसंयोजक बंध (co-ordinate bond)

प्रश्न - 2. संयोजी इलेक्ट्रॉन किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर - संयोजी इलेक्ट्रॉन - किसी तत्व या परमाणु का अंतिम कोश संयोजी कोश कहलाता है ,तथा  उसमें उपस्थित इलेक्ट्रॉन संयोजी इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं।
उदाहरण - सोडियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,1 है इसलिए इसमें संयोजी कोश की संख्या 3 तथा इसमें उपस्थित संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या 1 है।

प्रश्न -3. अष्टक नियम क्या है ? उदाहरण दीजिए ।

उत्तर - आधुनिक अष्टक नियम - प्रत्येक तत्व के परमाणु अपने निकटतम अक्रिय गैस के समान स्थाई विन्यास प्राप्त करने की प्रवृत्ति रखते हैं इसी आधार पर कौशल तथा लुईस ने 1916 में परमाणु की इलेक्ट्रॉनिक अवधारणा पर आधारित संयोजकता सिद्धांत का प्रतिपादन किया इनके अनुसार - 
प्रत्येक तत्व स्थायित्व प्राप्त करने के लिए अपने अंतिम कोश में अष्टक ( आठ इलेक्ट्रॉन ) पूरा करने का प्रयास करता है इसके लिए वह इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है या त्यागता है या फिर इलेक्ट्रॉन कि साझेदारी करता है ,इसे आधुनिक अष्टक नियम कहते हैं ।
उदाहरण - जब सोडियम व क्लोरीन परमाणु अपना एक इलेक्ट्रॉन ,क्लोरीन परमाणु को दे देता है जिससे का दोनों अष्टक पूरा हो जाता है और यह स्थाई हो जाता है ।
प्रश्न 3. लुईस संकेत किसे कहते हैं। समझाइए।
उत्तर - लुईस संकेत - G.N. लुईस ने परमाणु में संयोजी इलेक्ट्रॉन को दर्शाने के लिए जिन संकेतो का प्रयोग किया उन्हें लुईस संकेत कहते हैं एवं लुईस संकेत द्वारा दर्शाई गई आण्विक सरंचना को लुईस सरंचना कहते हैं ।
जैसे - बोरान, कार्बन, नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन के संयोजी कोश में क्रमशः 3,4,5 एवं 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं  तब लुईस के अनुसार हम इन्हे इस प्रकार लिख सकते हैं - 
       SHRICOACHING CLASSES                                BEGAMGANJ
           CHEMISTRY BY H.K SIR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3

Class 12th Chapter 16