Class 12th Chapter 5 surface chemistry PART - 8 ll सॉल ll जेल ll पायस ll द्रवस्नेही एवं द्रवविरोधी कोलॉइड

कक्षा 12th अध्याय 5 पृष्ठ रसायन पार्ट - 8
प्रश्न - परीक्षित प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम की भौतिक अवस्था के आधार पर कोलाइडी विलियन कितने प्रकार के होते हैं ।

                              अथवा

सॉल, जेल एवं पायस से आप क्या समझते हो ?

उत्तर - परीक्षित प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम की भौतिक अवस्था के आधार पर कोलाइडी विलियन निम्न तीन प्रकार के होते हैं - 
1.सॉल - वह कोलाइडी विलियन जिसमें परिक्षेपण माध्यम द्रव एवं परिक्षिप्त प्रावस्था ठोस होती है, सॉल कहलाता है ।
उदाहरण - कॉपर सॉल, गोल्ड सॉल,सिल्वर सॉल, जिंक सॉल, गोंद व स्टार्च का जलीय विलयन आदि ।

2.जेल (Jel) - वह कोलाइडी विलयन जिसमें परिक्षेपण माध्यम ठोस एवं परिक्षिप्त प्रावस्था द्रव होती है , जेल कहलाती है ।
उदाहरण - आइसक्रीम ,पनीर , सॉस आदि ।

3.पायस (इमल्शन) - वह कोलाइडी विलयन जिसमें परिक्षेपण माध्यम एवं परिक्षिप्त प्रावस्था दोनों द्रव होती हैं, पायस कहलाता हैं ।
उदाहरण - दूध एक पायस है

पायस के प्रकार - पायस निम्न दो प्रकार का होता है - 
1.जल में तेल
2.तेल में जल

प्रश्न - परीक्षिप्त अवस्था एवं परिक्षेपण माध्यम की अंतः क्रिया के आधार पर कोलाइडी विलयन को कितने प्रकारों में बांटा गया है ?

               अथवा

द्रव स्नेही एवं द्रव विरोधी कोलॉइड किसे कहते हैं,उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर - परीक्षिप्त अवस्था एवं परिक्षेपण माध्यम की अंतः क्रिया के आधार पर कोलाइडी विलयन को निम्न दो प्रकारों में बांटा गया है - 

1.द्रव स्नेही कोलाइड - वे कोलाइड जो परिक्षेपण माध्यम के संपर्क में आते ही शीघ्रता से कोलाइडी विलयन बनाते हैं ,द्रव स्नेही कोलाइड कहलाते हैं । यह परिक्षेपण माध्यम के प्रति अधिक आकर्षण रखते हैं इसलिए इनके द्वारा बना विलयन स्थाई होता है तथा विद्युत अपघट्य द्वारा यह अवक्षेपित या स्कंदित नहीं होते हैं ।
जैसे - प्रोटीन, स्टार्च, ग्लिसरीन ,गोंद आदि ।

2.द्रव विरोधी कोलाइड - वे  कोलाइड जो परिक्षेपण माध्यम के संपर्क में आते ही शीघ्रता से कोलाइडी विलयन नहीं बनाते हैं ,द्रव विरोधी कोलाइड कहलाते हैं । यह परिक्षेपण माध्यम के प्रति कम आकर्षण रखते हैं इसलिए इनके द्वारा बना विलयन कम स्थाई होता है तथा विद्युत अपघट्य द्वारा यह सरलता से अवक्षेपित या स्कंदित हो जाते हैं ।
जैसे - Pb,Ag,Au,Zn,As2S3,Fe(OH)3 आदि ।

प्रश्न - द्रव स्नेही एवं द्रव विरोधी कोलॉइड की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर - द्रव स्नेही कोलॉइड की विशेषताएं - 
1. इनकी प्रकृति उत्क्रमणीय होती है ।

2. यह स्थाई होते हैं ।

3. वैद्युत अपघट्य मिलाने पर सरलता से स्कंदित नहीं होते हैं ।

4. यह धनावेशित , ऋणावेशित एवं उदासीन होते हैं।

5. यह परिक्षेपण माध्यम के प्रति अधिक आकर्षण रखते हैं ।

6. यह परिक्षेपण माध्यम के संपर्क में आते ही सरलता से कोलाइडी विलयन बनाते हैं ।

7. इनकी श्यानता परिक्षेपण माध्यम से सदैव उच्च होती है ।

8. इनका पृष्ठ तनाव परिक्षेपण माध्यम से कम होता है ।

9. यह टिंडल प्रभाव कम प्रदर्शित करते हैं ।

10. विद्युत कण संचलन किसी भी दिशा में हो सकता है अथवा बिल्कुल नहीं होता ।

11. यह अवक्षेपण के बाद सरलता से कोलाइडी विलयन बनाते हैं ।

प्रश्न - द्रव स्नेही एवं द्रव विरोधी कोलॉइड की विशेषताएं लिखिए।

उत्तर - द्रव स्नेही कोलॉइड की विशेषताएं - 
1. इनकी प्रकृति उत्क्रमणीय होती है ।

2. यह अधिक स्थाई होते हैं

3. वैद्युत अपघट्य मिलाने पर सरलता से स्कंदित नहीं होते हैं ।

4. यह धनावेशित , ऋणावेशित एवं उदासीन  होते हैं ।

5. यह परिक्षेपण माध्यम के प्रति अधिक आकर्षण रखते हैं ।

6. यह परिक्षेपण माध्यम के संपर्क में आने पर सरलता से कोलाइडी विलयन बनाते हैं ।

7. इनकी श्यानता परिक्षेपण माध्यम से सदैव उच्च होती है ।

8. इनका पृष्ठ तनाव परिक्षेपण माध्यम के कम होता है ।

9. यह टिंडल प्रभाव कम प्रदर्शित करते हैं ।

10. विद्युत कण संचलन किसी भी दिशा में हो सकता है ।

11. यह अवक्षेपण के बाद सरलता से कोलाइडी विलयन बनाते हैं ।

द्रव विरोधी कोलॉइड की विशेषताएं - 
1. इनकी प्रकृति अनुत्क्रमणीय होती है ।

2. यह कम स्थाई होते हैं

3. वैद्युत अपघट्य मिलाने पर सरलता से स्कंदित हो जाते हैं ।

4. यह धनावेशित एवं ऋणावेशित हो सकते हैं ।

5. यह परिक्षेपण माध्यम के प्रति कम आकर्षण रखते हैं ।

6. यह परिक्षेपण माध्यम के संपर्क में आने पर सरलता से कोलाइडी विलयन नहीं बनाते हैं ।

7. इनकी श्यानता परिक्षेपण माध्यम के बराबर होती है ।

8. इनका पृष्ठ तनाव परिक्षेपण माध्यम के बराबर होता है ।

9. यह टिंडल प्रभाव अधिक एवं स्पष्ट प्रदर्शित करते हैं ।

10. विद्युत कण संचलन केवल एक ही दिशा में होता है ।

11. यह अवक्षेपण के बाद सरलता से कोलाइडी विलयन नहीं बनाते हैं ।

              श्री कोचिंग क्लासेस बेगमगंज
              CHEMISTRY by H.K SIR
Online coaching classes के लिए हमें संपर्क करें - 7566113339

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3