Class 11th Chapter 15 PART 01 ll पर्यावरणीय रसायन ll प्रदूषक ll संदूषक ll TLV

Shri Coaching Classes Begamganj
Class 11th Chapter 14 PART - 01
पर्यावरणीय रसायन ll प्रदूषक एवं उसके प्रकार  ll TLV

प्रश्न - पर्यावरणीय रसायन किसे कहते हैं।
उत्तर - पर्यावरणीय रसायन - पर्यावरणीय रसायन ,विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत हम वातावरण में होने वाले रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन करते हैं ।
जैसे - जल, वायु ,मृदा , वन, सूर्य की रोशनी आदि।

प्रश्न - प्रदूषक किसे कहते हैं इसके प्रकार लिखिए ।
उत्तर - प्रदूषक - ऐसे पदार्थ जिन की मात्रा पर्यावरण में संतुलित मात्रा से अधिक होने लगे तथा 1 सीमा से अधिक बढ़ने के कारण प्रमणि अथवा वनस्पति जगत को हनी पहुंचने लगे प्रदूषक कहलाते हैं तथा यह प्रक्रिया प्रदूषण कहलाती है।
जैसे - सल्फर डाइऑक्साइड ओजोन कार्बन मोनोऑक्साइड आदि ।

प्रदूषक के प्रकार - प्रदूषक निम्न दो प्रकार के होते हैं -
प्राथमिक प्रदूषक - ऐसे प्रदूषण जो प्राकृतिक अथवा मानव क्रियाकलापों से सीधे ही वायु को प्रदूषित करते हैं प्राथमिक वायु प्रदूषण कहलाते हैं ।
जैसे - सल्फर डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन ,धूआँ, राख, धूल आदि।

द्वितीयक प्रदूषक - ऐसे प्रदूषक जो वायुमंडल में ही प्रदूषकों के परस्पर रासायनिक क्रियाओं द्वारा बनते हैं ,द्वितीयक वायु प्रदूषण कहलाते हैं।
जैसे - सल्फर ट्राइऑक्साइड, सल्फ्यूरिक अम्ल ,नाइट्रोजन के ऑक्साइड आदि ।

प्रश्न - निम्न को परिभाषित कीजिए -
A. संदूषक
B. प्रवेश सीमा मान(TLV)
C. सिंक (SINK)

A. संदूषक - ऐसे पदार्थ जो वातावरण में उपस्थित नहीं रहते परंतु रासायनिक क्रियाओं के फल स्वरुप इन पदार्थों का वातावरण में मुक्त होना प्रदूषण उत्पन्न करता है, ऐसे पदार्थ दूषक या संदूषक कहलाते हैं।
जैसे - MIC गैस आदि।

B.प्रवेश सीमा मान - प्रदूषक की अधिकतम मात्रा जो ग्राही को प्रभावित नहीं करती है प्रवेशसीमा मान या TLV कहलाती है । TLV को पीपीएम में दर्शाते हैं ।
जैसे - कुछ वायु प्रदूषकों का प्रवेश सीमा मान निम्न है - 
CO - 50 ppm
CO2 - 5000 ppm

C.सिंक - ऐसे पदार्थ या माध्यम जो स्थाई प्रदूषक ओं के साथ अंतः क्रिया करते हैं सिंह कहलाते हैं ।
जैसे - वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड एवं अन्य जल में घुली गैसों के लिए महासागर सिंक का कार्य करता है ।

Chemistry by HK Sir

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि

Class 12th Chapter 07 ll PART 01 ll 15 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय एवं गुण