Class 11th Chapter 5 PART 11 ll कारण वाले स्पष्ट कीजिए

Class 11th Chapter 5 PART 11

प्रश्न - कारण स्पष्ट कीजिए - 
A.मौसमी गुब्बारे (हाइड्रोजन से भरे)ऊपर जाते-जाते बड़े हो जाते हैं, क्यों ? 
उत्तर - पृथ्वी पर वायुदाब अधिक होता है , इस कारण गैस का आयतन कम होता है । जैसे-जैसे गुब्बारे ऊपर की ओर जाते हैं , वायुदाब कम हो जाता है , फलस्वरुप गैस के आयतन में वृद्धि हो जाती है , जिससे गुब्बारे का आकार बड़ा होता जाता है ।

B.द्रव अमोनिया की बोतल खोलने से पहले ठंडा क्यों किया जाता है ?
उत्तर - बोतल में अमोनिया अत्यधिक दाब पर भरी होने के कारण साधारण ताप पर द्रव अवस्था में रहती है । यदि बोतल को बिना ठंडा किए खोला जाए , तो अमोनिया तेजी से वाष्पित होने लगेगी और तेजी से बाहर निकलेगी । इस कारण दुर्घटना का भय बना रहता है । इसलिए द्रव अमोनिया की बोतल खोलने से पहले ठंडा किया जाता है ।

C. नदी के पेंदे से निकलने वाले बुलबुलों का आयतन सतह तक आते-आते बढ़ जाता है , क्यों ?
उत्तर - नदी की सतह पर उसके पेंदे की अपेक्षा दाब कम होता है ।अतः बॉयल के नियमानुसार वायु के बुलबुलों का आयतन सतह तक आते-आते बढ़ जाता है ।

प्रश्न - क्या कारण है कि द्रव की बूंद गोलाकार आकृति की होती हैं ।

                       अथवा

वर्षा की बूंदें गोलाकार होती हैं ,क्यों ?
उत्तर - किसी द्रव के पृष्ठ के अणु अपेक्षाकृत उच्च गतिज ऊर्जा वाले होते हैं । अतः द्रव की प्रकृति वह आकार प्राप्त करने की होती है , जिससे पृष्ठ पर अणुओं की संख्या कम हो जाए अर्थात उर्जा में कमी आती है । गोले के पृष्ठ का क्षेत्रफल न्यूनतम होता है, जिसके कारण उसका पृष्ठ तनाव कम होता है । इसलिए द्रव की बूंदे गोलाकार होती हैं ।

प्रश्न - स्वचालित वाहनों के टायर में ठंड की अपेक्षा गर्मी में कम वायु भरी जाती है । क्यों ?
उत्तर - जब स्वचालित वाहन गतिशील अवस्था में होता है तो टायर एवं सड़क के बीच घर्षण के कारण टायर का ताप बढ़ने लगता है । जिससे टायर के अंदर भरी वायु के आयतन में वृद्धि होती है जिसके फलस्वरूप टायर पर लगने वाले दाब में वृद्धि होती है ।गर्मी में ताप में भी वृद्धि होती है जिससे दाब में भी अधिक वृद्धि होती है , जिसके फलस्वरूप टायर के फटने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए स्वचालित वाहनों के टायर में ठंड की अपेक्षा गर्मी में कम वायु भरी जाती है ।

प्रश्न - गर्मी के दिनों में सोडा वाटर की बोतलें ठंडे पानी में रखी जाती हैं , क्यों ?
उत्तर - सोडा वाटर की बोतल में उच्च दाब पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस घुली रहती है । ताप बढ़ने पर विलेयता में कमी आती है । इससे बोतल की दीवार पर अधिक दबाव उत्पन्न होता है और बोतल के टूटने का भय रहता है । अतः बोतल को टूटने से बचाने के लिए गर्मी के दिनों में से जल में रखा जाता है ।

प्रश्न - समान ताप पर ईथर तथा पानी अलग अलग हाथ पर डाले जाते हैं, तो ईथर अधिक ठंडा लगता है ,क्यों ?
उत्तर - ईथर में उसके अणुओं के मध्य लगने वाला अंतर अणुक आकर्षण बल जल की तुलना में कम है ,क्योंकि जल के अणुओं के मध्य प्रबल अंतर अणुक हाइड्रोजन बंध होता है, इसलिए ईथर जल की तुलना में शीघ्रता से वाष्पित होता है तथा वह वाष्पित होने के लिए आवश्यक ऊर्जा हाथ से ग्रहण करता है, इसलिए ईथर ठंडा लगता है । 

प्रश्न - ऊंचे पहाड़ों पर जाने से जी मिचलाता है तथा सांस लेने में परेशानी होती है, क्यों ?

                        अथवा 

पर्वतारोही ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन सिलेंडर साथ में ले जाते हैं, क्यों ?
उत्तर - ऊंचाई पर वायुमंडलीय दाब में कमी आती है जिससे गैसे विरल हो जाती हैं, जिसके फलस्वरूप ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आती है । अतः पर्वतारोही को श्वसन के लिए कम ऑक्सीजन प्राप्त होती है जिससे वे जी मिचलाना एवं सांस लेने में परेशानी का अनुभव करते हैं, इसलिए वे अपने साथ ऑक्सीजन का सिलेंडर साथ में ले जाते हैं ।

प्रश्न - प्रेशर कुकर में भोजन जल्दी पक जाता है, क्यों ?
उत्तर - प्रेशर कुकर में उच्च दाब होने के कारण जल का क्वथनांक बढ़ जाता है , जिससे भोजन को पकने के लिए उचित ताप मिलता है और भोजन जल्दी पक जाता है ।

Chemistry by H.K Sir

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3