Class 12th Chapter 15 PART 2 प्रोटीन एवं उसका वर्गीकरण
Class 12th Chapter 15 PART 2 ll प्रोटीन एवं उसका वर्गीकरण
प्रश्न - प्रोटीन क्या है ? प्रोटीन का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर - प्रोटीन - प्रोटीन नाइट्रोजन युक्त जटिल पदार्थ है । यह विभिन्न एमिनो अम्ल के संघनन से बने ऐसे पॉलिपेप्टाइड हैं , जिनकी प्रति श्रंखला में 100 से 140 अमीनो अम्ल की इकाइयां होती हैं अर्थात यह अल्फा अमीनो अम्ल के बहुलक हैं ।
जैसे - एंजाइम ,एंटीबॉडी , इन्सुलिन , मायोसिन , फाइब्रिनोजेन आदि ।
प्रोटीन का वर्गीकरण - अलग-अलग आधार पर प्रोटीन को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है -
A. आणविक संरचना के आधार पर - आणविक संरचना के आधार पर प्रोटीन दो प्रकार के होते हैं-
a. रेशेदार प्रोटीन
b. गोलाकार प्रोटीन
B. कार्यों के आधार पर -
1. संरचनात्मक प्रोटीन
2. संकुचनशील प्रोटीन
3. एंजाइम
4. हार्मोन
5. प्रतिरक्षी प्रोटीन
6. रक्त प्रोटीन
C. जल अपघटन के आधार पर - विलेयता के आधार पर प्रोटीन तीन प्रकार के होते हैं -
a. साधारण प्रोटीन
b. संयुग्मी प्रोटीन
c. व्युत्पन्न प्रोटीन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें