Class 12th Chapter 15 PART 5 ll एंजाइम एवं उसके गुण

Class 12th Chapter 15 PART 5 ll एंजाइम एवं उसके गुण

प्रश्न - एंजाइम किसे कहते हैं इनके गुण लिखिए।
उत्तर - एंजाइम - एंजाइम, उच्च अणु भार वाले नाइट्रोजन युक्त जटिल कार्बनिक पदार्थ है, जो जीवित कोशिकाओं में उत्पन्न होते हैं और यह शरीर के अंदर होने वाली विभिन्न शारीरिक क्रियाओं जैसे - भोजन का पाचन श्वसन आदि में भाग लेते हैं एवं उन्हें उत्प्रेरित करते हैं ।
जैसे - इनवर्टेज ,जाइमेज यूरिऐज ,एमाइलेज आदि ।

एंजाइम के गुण - 

1. यह जैव उत्प्रेरक होते हैं ।

2. यह अपने कार्य में विशिष्ट होते हैं ।

3. इनकी अभिक्रियाएं तीव्र होती हैं ।

4. यह शरीर का सामान्य ताप व पीएच पर सक्रिय होते हैं ।

प्रश्न - किन्हीं चार एंजाइमों के नाम लिखिए एवं उनके कार्य बताइए ।
उत्तर - 
A. इनवर्टेज - इनवर्ट शर्करा बनाने में ।

B. जाइमेज - कार्बोहाइड्रेट के किणवन  में।

C. रेनिन - दूध की कैसीन प्रोटीन को मक्खन में परिवर्तित करता है ।

D. अग्नाशय एंजाइम - बालों को चमडे से हटाने में ।

E. एमाइलेज (टायलिन)- यह  स्टार्च को ग्लूकोज में बदल देता है ।

F. पेप्सिन - यह प्रोटीन को अमीनो अम्ल में बदल देता है ।

प्रश्न - एंजाइम की क्रियाशीलता को प्रभावित करने वाले कारकों के नाम लिखिए ।
उत्तर - एंजाइम की क्रियाशीलता को निम्नलिखित कारक प्रभावित करते हैं - 
1. ताप
2. पी.एच.
3. एंजाइम की सांद्रता
4. पदार्थ की सांद्रता
5. उत्पाद की सांद्रता

प्रश्न - किन्हीं चार एंजाइमों के नाम लिखकर उनके द्वारा उत्प्रेरित होने वाली अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर - 1. माल्टेज - ग्लूकोस + ग्लूकोस

2. लैक्टेज - ग्लूकोज + गैलेक्टोज

3. एमाइलेस - ग्लूकोज

4. इनवर्टेज - ग्लूकोज + फोटोस

5. यूरियेज - CO2 + NH3

प्रश्न - एंजाइम को मुख्य रूप से कितने वर्गों में बांटा गया है।
उत्तर - एंजाइम को मुख्य रूप से 6 वर्गों में बांटा गया है -

1. ऑक्सीरिड्क्टेज

2. ट्रांसफरेज

3. हाइड्रोलेजेस

4. लायजेस

5. आइसोमरेज

6. लाइगेजेस

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3