कक्षा 11th अध्याय - 8 ll भाग - 2 ll ऑक्सीकरण संख्या ll १. H2SO4 २. KMnO4३. K2Cr2O7 ४. MnO2 ५. Na2S2O7
Class 11th Chapter 8 PART - 2 ll ऑक्सीकरण संख्या ll Chemistry by H.K Sir...
१. H2SO4
२. KMnO4
३. K2Cr2O7
४. MnO2
५. Na2S2O7
Chemistry by H.K Sir
प्रश्न - नीचे दी गई अभिक्रिया में किस का ऑक्सीकरण हो रहा है एवं किसका अपचयन -
1. H2S + Cl2 -------> 2HCl + S
2. 2Na + H2 ------> 2NaH
उत्तर - 1. H2S + Cl2 -------> 2HCl + S
इसमें H2S का ऑक्सीकरण हो रहा है क्योंकि S के ऑक्सीकरण अंक में वृद्धि हो रही है ,जबकि Cl का यहां अपचयन हो रहा है क्योंकि Cl के ऑक्सीकरण अंक में कमी हो रही है।
2. 2Na + H2 ------> 2NaH
इसमें Na का ऑक्सीकरण हो रहा है क्योंकि Na के ऑक्सीकरण अंक में वृद्धि हो रही है जबकि H2 का अपचयन हो रहा है क्योंकि H2 के ऑक्सीकरण अंक में कमी हो रही है।
प्रश्न - ऑक्सीकरण एवं अपचयन में अंतर लिखिए।
उत्तर - ऑक्सीकरण एवं अपचयन में निम्न अंतर है -
प्रश्न - ऑक्सीकरण संख्या किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर - ऑक्सीकरण संख्या(Oxidation Number) - एक यौगिक में किसी तत्व के एक परमाणु पर स्थित वास्तविक या काल्पनिक आवेशों की संख्या उस तत्वों की ऑक्सीकरण संख्या या ऑक्सीकरण अंक कहलाता है।
उदाहरण - H2SO4 में सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या +6 है ।
प्रश्न - निम्नलिखित यौगिकों में रेखा के तत्वों की ऑक्सीकरण संख्या बताइए -
१. H2SO4
२. KMnO4
३. K2Cr2O7
४. MnO2
५. Na2S2O7
उत्तर - १. H2SO4 - माना कि सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या X है , तब -
2(+1) + X + 4(-2) = 0
2 + X + (-8) = 0
2 + X - 8 = 0
X = 8 - 2
X = +6
अतः H2SO4 में सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या +6 है ।
२. KMnO4 - KMnO4 में Mn की ऑक्सीकरण संख्या X है तब -
1(+1) + X + 4(-2) = 0
1 + X - 8 = 0
X = 8 - 1
X = +7
३. K2Cr2O7 - माना क्रोमियम की ऑक्सीकरण संख्या X है -
2(+1) + 2X + 7(-2) = 0
2+2X - 14 = 0
2X = 14-2
2X = 12
X = 12/2
X = +6
४. MnO2 - माना मैग्नीज (Mn) की ऑक्सीकरण संख्या X है।
X + 2(-2) = 0
X - 4 = 0
X = +4
X = +2
५. Na2S2O7 - माना सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या X है ।
2(+1) + 2X + 7(-2) = 0
2 + 2X - 14 = 0
2X = 14-2
2X = 12
X = +6
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें