कक्षा 11th ll अध्याय - 8 ll भाग - 4 ll इलेक्ट्रोड विभव एवं उसके प्रकार ll मानक इलेक्ट्रोड विभव

Class 11th ll  Chapter 8  ll  PART - 4 ll

Shri Coaching Classes Begamganj

Chemistry by H.K Sir


प्रश्न - नाइट्रिक अम्ल केवल ऑक्सीकारक है , जबकि नाइट्रस अम्ल ऑक्सीकारक एवं अपचायक दोनों है , क्यों ?
उत्तर - नाइट्रिक अम्ल (HNO3) में नाइट्रोजन अपनी अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्था में है और यह ऑक्सीकरण अवस्था कम हो सकती है अर्थात बढ़ नहीं सकती , इसलिए नाइट्रिक अम्ल केवल ऑक्सीकारक है।
जबकि नाइट्रस अम्ल(HNO2)  में नाइट्रोजन की ऑक्सीकरण अवस्था +3 है जो बढ़कर +5 भी हो सकती है तथा घटकर -3 भी हो सकती है । इसलिए नाइट्रिक अम्ल ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों है।




प्रश्न - सल्फर डाइऑक्साइड ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों का कार्य करता है , जबकि ओजोन केवल ऑक्सीकारक का कार्य करता है , क्यों ?
उत्तर - सल्फर डाइऑक्साइड(SO2) में S की ऑक्सीकरण अवस्था +4 है , जबकि S की अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्था संख्या +6 तथा निम्नतम ऑक्सीकरण संख्या -2 हो सकती है । अतः SO2 में S इलेक्ट्रॉन त्याग भी सकता है और ग्रहण भी कर सकता है । इसलिए सल्फर डाइऑक्साइड ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों का कार्य करता है।
जबकि ओजोन(O3) में ऑक्सीजन का ऑक्सीकरण अंक शून्य है । अतः ऑक्सीजन का ऑक्सीकरण अंक -1 या -2 हो सकता है , इसलिए ऑक्सीजन केवल इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर सकता है । यही कारण है कि ओजोन(O3) केवल ऑक्सीकारक का कार्य करता है।




प्रश्न - इलेक्ट्रोड विभव किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ।
उत्तर - इलेक्ट्रोड विभव (Electrode Potential) - 
किसी धातु को उसके आयन के संपर्क में रखने पर बने इलेक्ट्रोड के इलेक्ट्रॉन त्यागने या ग्रहण करने की प्रवृत्ति इलेक्ट्रोड विभव कहलाती है ।

                                अथवा

जब किसी धातु की छड़ को उसके लवण विलयन में डुबाया जाता है , तो उस छड़ पर उत्पन्न विभव को इलेक्ट्रोड विभव कहते हैं।

इलेक्ट्रोड विभव के प्रकार - इलेक्ट्रोड विभव निम्न दो प्रकार का होता है -

1. ऑक्सीकरण विभव - जब इलेक्ट्रोड इलेक्ट्रॉन त्यागता है , तब उत्पन्न विभव को ऑक्सीकरण विभव कहते हैं।
                   M --------> Mn+ + ne-

2. अपचयन विभव - जब इलेक्ट्रोड इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है , तब उत्पन्न विभव को अपचयन विभव कहते हैं।


                     Mn+ + ne-  -------->  M




प्रश्न - मानक इलेक्ट्रोड विभव किसे कहते हैं ? समझाइए ।
उत्तर - मानक इलेक्ट्रोड विभव -
जब किसी धातु की छड़ को 25°C ताप पर एक मोल प्रति लीटर सांद्रता वाले विलयन में डुबाया जाता है तो धातु एवं धातु आयन के मध्य जो विभवांतर उत्पन्न होता है , उसे उस धातु का मानक इलेक्ट्रोड विभव कहते हैं और इसे E° से प्रदर्शित करते हैं।
इसका मान धातु आयन की सांद्रता , प्रकृति एवं ताप पर निर्भर करता है ।
इसका उपयोग किसी धातु का इलेक्ट्रोड विभव ज्ञात करने में किया जाता है ।


Chemistry by H.K Sir

Contact us - 7566113339

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3