कक्षा 12th ll अध्याय 8 ll PART - 3 ll लॉजिकल प्रश्न ll Chemistry By H.K Sir



प्रश्न - 3d श्रेणी में आयनन ऊर्जा के मान सामान्यतः मैग्नीज तक बढ़ते हैं , फिर कुछ अनियमितताएं या स्थिर मान पाए जाते हैं , क्यों ?
उत्तर - यह प्रवृत्ति 4d एवं 5d श्रेणी में भी पाई जाती है और यह अनियमित मान , अनियमित परमाणु आकार के कारण होते हैं , क्योंकि दो विपरीत कारको नाभिकीय आवेश में वृद्धि या परिरक्षण प्रभाव में वृद्धि में से कोई एक घटती है ।

प्रश्न - संक्रमण धातु की प्रथम पंक्ति में क्रोमियम तक अनुचुंबकत्व बढ़ता है और फिर घटने लगता है , क्यों ? 
उत्तर - संक्रमण धातु की प्रथम पंक्ति में क्रोमियम तक अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या में वृद्धि होती है तथा फिर युग्मन प्रारंभ होने के कारण इनकी संख्या घटती जाती है । अतः इसी के अनुसार पहले क्रोमियम तक अनुचुंबकत्व बढ़ता है और फिर घटने लगता है ।

प्रश्न - मिश्र धातु किसे कहते हैं ? प्रमुख मिश्र धातुओं के नाम लिखते हुए उसके उपयोग लिखिए।
उत्तर - मिश्र धातु - दो या दो से अधिक धातुओं अथवा अधातु के समांगी मिश्रण को मिश्रधातु कहते हैं । प्रमुख मिश्रधातु जिसमें लैंथेनाइड होता है वह मिशधातु है । जिसमें 95% लैंथेनाइड तथा 5% आयरन के साथ थोड़ी मात्रा में सल्फर , कार्बन, कैल्शियम एवं एल्यूमीनियम होते हैं । इसका उपयोग मैग्नीशियम आधारित मिश्र धातु में करते हैं जो गोली के आवरण एवं लाइटर में उपयोग होती है ।

प्रश्न - संक्रमण धातु की प्रथम श्रेणी की कौन सी धातु सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था रखती है एवं क्यों ?
उत्तर - कॉपर का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Ar]3d10 4s1 है जो एक इलेक्ट्रॉन सरलता से त्याग कर स्थाई विन्यास 3d10 देता है ।

प्रश्न - पहचानिए निम्न में कौन जलीय विलियन में रंग देते हैं ?
Ti3+ , V3+ , Cu+ , Sc3+ Mn2+ Fe3+ Co2+ प्रत्येक का कारण दीजिए ।
उत्तर - ऐसे आयन जिनमें एक या अधिक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं , जलीय विलयन में d-d संक्रमण के कारण रंगीन होते हैं ।

आयन                विन्यास                 रंग

Ti3+                   3d1                 रंगीन
V3+                    3d2                 रंगीन 
Cu+                    3d10             रंगहीन
Sc3+                  3d0                रंगहीन
Mn2+                 3d5                  रंगीन
Fe3+                  3d5                   रंगीन
Co2+                  3d7                   रंगीन



प्रश्न - टाइटेनियम को आश्चर्यजनक धातु क्यों कहते हैं ?
                             अथवा

टाइटेनियम को रणनीतिक धातु का जाता है , क्यों ?
उत्तर - टाइटेनियम को आश्चर्यजनक धातु कहते हैं क्योंकि यह कठोरउच्च गलनांक वाली धातु है । यह ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती है । इसके अलावा यह संक्षारण प्रतिरोधी भी होती है । इसका उपयोग टैंक , तोप , बंदूक रक्षात्मक कवच बनाने में किया जाता है , इसलिए इसे रणनीतिक धातु भी कहते हैं।



प्रश्न - क्या कारण है कि 5d श्रेणी के तत्वों की आयनन ऊर्जा का मान 4d श्रेणी से अधिक होता है ?
उत्तर - किसी समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर आयनन ऊर्जा का मान घटता है , लेकिन अपेक्षा के विरुद्ध 5d श्रेणी के संक्रमण तत्वों की आयनन ऊर्जा का मान 4d श्रेणी के तत्वों के मान से अधिक होता है जिसके कारण इन दोनों श्रेणियों के बीच आने वाले 14 लैंथेनाइड तत्वों का रहना तथा उनके आकार में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाना है । अतः नाभिकीय आकर्षण बल बाह्यतम कक्षा के इलेक्ट्रॉन के लिए अधिक हो जाता है यही उनके अधिक विभव का कारण है।




Chemistry by H.K Sir

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3