Class 11th Chapter 6 PART 5 ll ∆H = ∆U + P∆V ll ∆H = ∆U ll ∆H = qp ll
Class 11th Chapter 6 PART 5 ll ∆H = ∆U + P∆V ll ∆H = ∆U ll ∆H = qp ll
प्रश्न - सिद्ध कीजिए कि स्थिर आयतन पर किसी निकाय की आंतरिक ऊर्जा परिवर्तन (∆U) उसके एंथैल्पी परिवर्तन(∆H) के बराबर होती है अर्थात ∆H = ∆U
उत्तर - माना किसी ने निकाय की प्रारंभिक अवस्था में एंथैल्पी ,आंतरिक ऊर्जा एवं आयतन क्रमशः H1,U1 एवं V1 है । इसी प्रकार अंतिम अवस्था में क्रमशः H2,U2 एवं V2 हैं। तब एंथैल्पी की परिभाषा से -
प्रारंभिक अवस्था में -
H1 = U1 + PV1-----(1)
इसी प्रकार अंतिम अवस्था में -
H2 = U2 + PV2 -----(2)
H2-H1 = U2-U1 + P (V2-V1)
∆H = ∆U + P∆V ------(3)
अतः सिद्ध होता है कि एंथैल्पी में परिवर्तन उसकी आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन तथा प्रसार में किए गए कार्य की योग के बराबर होता है।
स्थिर आयतन पर समीकरण (3) को लागू करने पर - ∆V = 0
∆H = ∆U + P × 0
∆H = ∆U
अतः सिद्ध होता है कि निकाय की एंथैल्पी परिवर्तन उसकी आंतरिक ऊर्जा परिवर्तन के बराबर होता है।
प्रश्न - सिद्ध कीजिए कि स्थिर दाब पर अवशोषित ऊष्मा, उसके एंथैल्पी परिवर्तन के बराबर होती है।
अथवा
सिद्ध कीजिए कि - ∆H = qp
उत्तर - ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम से -
∆U = q + W ------(1)
चूंकि निकाय द्वारा कार्य किया जाता है इसलिए -
W = - P∆V
समीकरण एक में मान रखने पर -
∆U = q - P∆V
स्थिर दाब पर - ∆U = qp - P∆V
∆U + P∆V = qp
चूंकि ∆H = ∆U + P∆V
∆H = qp -----(2)
अतः समीकरण (2) से स्पष्ट है कि स्थिर दाब पर अवशोषित ऊष्मा(qp) उसके एंथैल्पी परिवर्तन(∆H) के बराबर होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें