Class 11th Chapter 6 PART 9 ll स्वतः प्रवर्तित प्रक्रम तथा अस्वतः प्रवर्तित ll बम कैलोरीमीटर

प्रश्न - बम कैलोरीमीटर द्वारा आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन (∆U) के निर्धारण के विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

                   अथवा 

बम कैलोरीमीटर द्वारा आंतरिक ऊर्जा का निर्धारण कैसे किया जाता है ? इसका सूत्र लिखिए।
उत्तर - उपकरण का वर्णन - इसमें स्टील का बना एक पात्र होता है जो उच्च ताप सहन कर सकता है । स्टील पात्र के भीतरी भाग में प्लेटिनम या गोल्ड का लेप रहता है । जिससे स्टील का ऑक्सीकरण नहीं हो पाता है । पात्र के भीतर प्लेटिनम का एक कप होता है जिसमें पदार्थ की थोड़ी सी मात्रा ली जाती है । इस कप में 2 विद्युत तार लगे होते हैं तथा एक वायु पंप जुड़ा होता है । पात्र को रुद्धोष्म बनाने के लिए इसे तापरोधी वाटर बाथ में डूबा देते हैं । जिसमें एक तापमापी तथा विलोड़क लगा रहता है।






प्रयोग विधि - सर्वप्रथम पदार्थ की थोड़ी सी मात्रा कप में लेकर विद्युत स्पार्क कराया जाता है । जिससे पदार्थ जल उठता है अर्थात उसका दहन हो जाता है । दहन से उत्सर्जित ताप द्वारा वाटर बाथ का ताप बढ़ जाता है । जिसे थर्मामीटर में पढ़ लेते हैं । ताप में वृद्धि तथा जल तुल्यांक के आधार पर अभिक्रिया में उत्पन ऊष्मा की गणना कर लेते हैं ,जो अभिक्रिया की आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन(∆U) के बराबर होता है।

प्रयुक्त सूत्र - 

          ∆U = -m/x [W + w] t cal/mol

यहां 

∆U = आंतरिक उर्जा परिवर्तन
m = जलाए गए पदार्थ का द्रव्यमान
x = जलाए के पदार्थ की मात्रा
W = वाटर बाथ में लिए गए जल की मात्रा
w = कैलोरी मीटर का जल तुल्यांक
t = ताप में वृद्धि



प्रश्न - स्वतः प्रवर्तित प्रक्रम तथा अस्वतः प्रवर्तित प्रक्रम को उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर - स्वतः प्रवर्तित प्रक्रम - ऐसी अभिक्रियाएं जो बिना किसी बाह्य बल या बाह्य दाब के स्वतः किसी एक दिशा में संपन्न होती हैं , उन्हें स्वतः प्रवर्तित या तात्कालिक प्रक्रम कहते हैं । प्रकृति में होने वाली समस्त घटनाएं स्वतः ही होती हैं । यह प्रक्रम अनुत्क्रमणीय होते हैं।

उदाहरण - नदियों का पहाड़ों से समुद्र की ओर बहना।

खुले पात्र में रखे जल का वाष्पन ।

शक्कर व नमक का जल में घुलना ।


अस्वतः प्रवर्तित प्रक्रम - ऐसी अभिक्रियाएं यह प्रक्रम दिन आराम करने के लिए बाहुबल यह दाग की आवश्यकता होती है, अस्वतः प्रवर्तित प्रक्रम कहलाते हैं।

उदाहरण -
1. जल का नीचे से ऊपर की ओर बहना

2. जल का विद्युत विच्छेदन

3. ऊष्मा के उच्च ताप से निम्न ताप की ओर प्रवाह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि

Class 11th Chapter 5 PART 8 ll वांडर वाल्स समीकरण

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक