Class 11th Chapter 7 PART - 1 रासायनिक साम्यावस्था ll उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया ll सक्रिय द्रव्यमान ll समांगी एवं विषमांगी साम्यवस्था ll

Class 11th Chapter 7 PART - 1 रासायनिक साम्यावस्था ll उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया ll सक्रिय द्रव्यमान ll समांगी एवं विषमांगी साम्यवस्था ll


प्रश्न - रासायनिक साम्यावस्था किसे कहते हैं इसकी विशेषताएं लिखिए।
उत्तर - रासायनिक साम्यावस्था - किसी उत्क्रमणीय  रासायनिक अभिक्रिया की वह अवस्था जिसमें अभीकारको तथा उत्पादों के सांद्रण मै समय के  साथ कोई परिवर्तन नहीं होता है , रासायनिक साम्यावस्था कहलाती है।

रासायनिक साम्यावस्था की विशेषताएं -
1. अग्र एवं पश्च अभिक्रिया का वेग समान रहता है ।

2. ताप , दाब एवं सांद्रण में परिवर्तन से साम्य प्रभावित होता है।

3. अभिकारकों एवं उत्पादों की आपेक्षिक मात्राएं स्तर रहती हैं।


4. साम्य गतिक होता है।


5. अभिक्रिया किसी भी दशा में पूर्णता को प्राप्त नहीं करती है।

प्रश्न - उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए ।
उत्तर - उत्क्रमणीय अभिक्रिया - ऐसी अभिक्रियाएं जो दोनों दिशाओं में होती हैं तथा कभी भी पूर्णतः को प्राप्त नहीं करती हैं ,उत्क्रमणीय अभिक्रिया कहलाती हैं।

                   N2 + 3H2 -----> 2NH3

                   H2 + I2  ------->   2HI

अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया - वे अभिक्रियाएं जो केवल एक ही दिशा में संपन्न होती हैं अर्थात उत्पाद पुनः अभिकारक में परिवर्तित नहीं हो सकते हैं, अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया कहलाती हैं।

             2KClO3 -----> 2KCl + O2


प्रश्न - सक्रिय द्रव्यमान किसे कहते हैं ? समझाइए।
उत्तर - सक्रिय द्रव्यमान - रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले ग्राम अणुओं की संख्या प्रति लीटर उसका सक्रिय द्रव्यमान कहलाती है । इसे बड़े कोष्टक के अंदर लगते हैं।

                            अथवा

अभिकारको एवं उत्पादों का मोलर सांद्रण उसका सक्रिय द्रव्यमान कहलाता है और इसे बड़े कोष्टक [ ] से प्रदर्शित करते हैं।

        सक्रिय द्रव्यमान = मोल/लीटर

प्रश्न - समांगी साम्यावस्था एवं विषमांगी साम्यवस्था से आप क्या समझते हो । उदाहरण दीजिए।
उत्तर -समांगी साम्यावस्था - ऐसी साम्यावस्था जिसमें अभिकारक एम उत्पाद समान भौतिक अवस्था में होते हैं , उसे समांगी साम्यावस्था कहते हैं।

          N2 + 3H2 <=====> 2NH3


              H2 + I2 <====> 2HI

विषमांगी साम्यावस्था - ऐसी साम्यावस्था जिसमें अभिकारक एवं उत्पाद भिन्न-भिन्न भौतिक अवस्था में होते हैं , विषमांगी साम्यावस्था कहते हैं ।

          CaCO3 ====> CaO + CO2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि

Class 12th Chapter 07 ll PART 01 ll 15 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय एवं गुण