Class 12th Chapter 07 ll PART 01 ll 15 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय एवं गुण

Class 12th Chapter 7 PART - 01


प्रश्न - 15 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय लिखिए।
उत्तर - 15 वे समूह में पांच तत्वों को रखा गया है । यह सभी P ब्लॉक के तत्व हैं । इनमें फास्फोरस अधातु , आर्सेनिकएंटीमनी उपधातु तथा विस्मिथ धातुओं के अंतर्गत आते हैं । इनमें नाइट्रोजन गैस तथा शेष सभी तत्व ठोस होते हैं । इन तत्वों की संयोजकता कोश में पांच इलेक्ट्रॉन उपस्थित होते हैं । इसलिए इनकी वर्ग संयोजकता पांच होती है । इसमें आर्सेनिक, एंटीमनी व विस्मिथ परिवर्ती संयोजकता प्रदर्शित करते हैं । जिसका कारण में अक्रिय युग्म प्रभाव का होना है ।


प्रश्न - 15 वे समूह के तत्वों के नाम ,संकेत ,परमाणु क्रमांक एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
उत्तर - 15 वे समूह के तत्वों के नाम ,संकेत ,परमाणु क्रमांक एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न है - 

1.नाइट्रोजन (N)  -  7
2.फास्फोरस (P)  - 15
3.आर्सेनिक (As) - 33
4.एंटी मनी (Sb)  - 51
5.विस्मिथ  (Bi)   - 83


प्रश्न - समूह 15 के तत्वों के गुणों को समझाइए ।
उत्तर -1. भौतिक अवस्था - 15 समूह के तत्वों में नाइट्रोजन गैस है तथा शेष सभी तत्व ठोस होते हैं।

2. परमाणुकता - नाइट्रोजन द्विपरमाणुक होता है जबकि समूह के अन्य तत्व  चतुष्क परमाणुक होते हैं ।
जैसे - फास्फोरस ,आर्सेनिक आदि।



3. परमाणु त्रिज्या - 15 वे समूह के तत्वों की परमाणु त्रिज्या का मान समूह 14 के तत्वों के परमाणु त्रिज्या के मान से कम होता है तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर बढ़ता है।

4. आयनन ऊर्जा - 15 समूह के तत्वों की आयनन ऊर्जा का मान 14 समूह के तत्वों से अधिक होता है तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर घटता है।

5. ऋणविद्युता - 15 वे समूह के तत्वों की ऋणविद्युता 14वें समूह के तत्वों से अधिक होती है तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर घटती है।


6. इलेक्ट्रॉन बंधुता - 15 वे समूह के तत्वों की इलेक्ट्रॉन बंधुता का मान 14वें समूह के तत्वों से कम होता है तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर घटता है।


7. क्रियाशीलता - 15 वे समूह के तत्व कम क्रियाशील होते हैं तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर चलने पर इनकी क्रियाशीलता में अनियमित क्रम देखने को मिलता है।

8. घनत्व - 15 वे समूह के तत्वों का घनत्व 14 वे समूह के तत्वों से अधिक होता है और वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर चलने पर बढ़ता है।

9. ऑक्सीकारक गुण - 15 वे समूह के तत्व ऑक्सीकारक गुण प्रदर्शित करते हैं तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर चलने पर ऑक्सीकारक गुण घटता है।

10. गलनांक एवं क्वथनांक - 15 वे समूह के तत्वों में नाइट्रोजन का गलनांक एवं क्वथनांक का मान सबसे कम तथा आर्सेनिक के गलनांक और क्वथनांक का मान सर्वाधिक होता है । वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर चलने पर इनके गलनांक एवं क्वथनांक में अनियमित परिवर्तन होता है।

11. ऑक्सीकरण अवस्था - 15 वे समूह के तत्व दो प्रकार की ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं ।
1.धनात्मक आक्सीकरण अवस्था
2.ऋणात्मक ऑक्सीकरण अवस्था

12. ऑक्साइड - 15वें समूह के तत्व ऑक्सीजन से संयोग कर मुख्य रूप से दो प्रकार के ऑक्साइड (M2O3,M2O5)बनाते हैं ।यह क्रमशः +3 एवं +5 अवस्था में बनते हैं।
समूह में नाइट्रोजन सबसे अधिक प्रकार के ऑक्साइड बनाता है ।यह ऑक्साइड +1 से +5 ऑक्सीकरण अवस्था से बनते हैं।

13. हैलाइड - 15 वे समूह के सभी तत्व मुख्य रूप से दो प्रकार के हैलाइड बनाते हैं -
अ. ट्राई हेलाइड 
ब. पेंटा हेलाइड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3