Class 12th Chapter 7 Part 4 ll नाइट्रोजन के भौतिक एवं उपयोग ll अपने समूह के तत्वों से भिन्नता के कारण

Class 12th ll Chapter 7 ll PART 4 ll
नाइट्रोजन के भौतिक एवं  उपयोग ll अपने समूह के तत्वों से भिन्नता के कारण

प्रश्न - नाइट्रोजन के भौतिक गुण एवं उपयोग लिखिए।
उत्तर - नाइट्रोजन के भौतिक गुण - नाइट्रोजन के प्रमुख भौतिक गुण निम्न हैं -

1. यह विषेली नहीं है, किंतु श्वासन में सहायक भी नहीं होती है।

2. यह रंगहीन, गंधहीन गैस है।

3. यह वायु से हल्की होती है।

4. यह जल में कम विलेय हैं।


नाइट्रोजन के उपयोग - 

1. बंद डिब्बों में अक्रिय माध्यम बनाने में।

2. प्राणियों के लिए प्रोटीन एवं अमीनो अम्ल के रूप में।

3. अमोनिया, नाइट्रिक अम्ल एवं नाइट्रोलियम के निर्माण में।

4. प्रयोगशाला में अक्रिय वातावरण बनाने में।


प्रश्न - नाइट्रोजन का असामान्य व्यवहार समझाइए।

                             अथवा


नाइट्रोजन अपने समूह के तत्वों से क्या एवं किन गुणों में असमानता प्रदर्शित करता है।

उत्तर - नाइट्रोजन अपने समूह के तत्वों से अपने गुणों के कारण असमानता प्रदर्शित करता है -
1. परमाणु का छोटा आकार

2. उच्च नाभिकीय आवेश

3. रिक्त d - कक्षक की उपस्थिति

4. उच्च आयनन ऊर्जा

5. उच्च विद्युत ऋणात्मकता

6. बहु बंध बनाने की क्षमता


नाइट्रोजन अपने समूह के तत्वों से निम्न गुणों में भिन्नता प्रदर्शित करता है - 
1. साधारण ताप दाब पर नाइट्रोजन गैस है जबकि अन्य सभी तत्व ठोस होते हैं।

2. नाइट्रोजन द्वि परमाणुक अणु है ,जबकि फास्फोरस व आर्सेनिक चतुष्कपरमाणु होते हैं।

3.नाइट्रोजन के गलनांक एवं क्वथनांक का मान समूह में सबसे कम होता है।

4. नाइट्रोजन समूह के अन्य तत्वों की अपेक्षा अधिक ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करता है।

5. नाइट्रोजन कम क्रियाशील होता है ,जबकि समूह के अन्य तत्व अधिक क्रियाशील होते हैं।

6.नाइट्रोजन में इलेक्ट्रॉन युग्म में देने की प्रवृत्ति सबसे अधिक होती है ,जबकि समूह के अन्य तत्वों में कम होती है ।

7. नाइट्रोजन अपने समूह में सर्वाधिक यौगिक बनाता है।

8. नाइट्रोजन पेंटा हैलाइड नहीं बनाता है ,जबकि समूह के अन्य तत्व बनाते हैं।

9.नाइट्रोजन के हैलाइड आस्थाई एवं उच्च विस्फोटक होते हैं, जबकि समूह के अन्य तत्वों के हैलाइड स्थाई होते हैं।

10. नाइट्रोजन का हाइड्राइड जहरीला नहीं होता है, जबकि समूहों के अन्य तत्वों के हाइड्राइड जहरीले होते हैं।


प्रश्न - अमोनिया के भौतिक गुण लिखिए।
उत्तर - अमोनिया के भौतिक गुण निम्न है - 

1. यह एक रंगहीन, तीक्ष्ण गंध वाली  गैस है।

2. इसके आंखों के संपर्क में आने पर आंख से आंसू आ जाते हैं।

3. यह जल में अत्यधिक विलेय है।

4. यह वायु से हल्की होती हैं और इसे आसानी से द्रवीकृत किया जा सकता है।

5. इसका जलीय विलयन क्षारीय होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि