Class 12th Chapter 7 PART 6 ll फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि ll फास्फोरस के ऑक्सी अम्ल

Class 12th Chapter 7 PART 6 ll फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि ll फास्फोरस के ऑक्सी अम्ल एवं उनकी संरचना



प्रश्न - फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर - प्रयोग विधि - प्रयोगशाला में फास्फीन गोल पेंदी के फ्लास्क में सफेद फास्फोरस और NaOH की CO2 एवं तेल गैस के अक्रिय वातावरण में गर्म करके बनाई जाती है l मुक्त फास्फीन में अपद्रव्य के रूप में फास्फोरस डाइ हाइड्राइड (P2H4) होने के कारण इसमें बड़ी शीघ्रता से आग लग जाती है। गैस के बुलबुले वायु के संपर्क में आते ही वलयाकार धुआं के चक्र बनाते हैं । इस विधि में NaOH के स्थान पर एल्कोहल ही KOH भी प्रयुक्त कर सकते हैं।



B. नामांकित चित्र - 



रासायनिक समीकरण - 

P4 + NaOH + H2O   --->   PH3 + NaH2PO2



प्रश्न - फास्फोरस के ऑक्सी अम्लों के नाम लिखकर उनकी संरचना सूत्र दर्शाइए।
उत्तर - फास्फोरस के पांच ऑक्सी अम्लों के नाम एवं सूत्र निम्न है - 

1. हाइपो फॉस्फोरस अम्ल (H3PO2)

2. फास्फोरस अम्ल (H3PO3)

3. ऑर्थो फॉस्फोरिक अम्ल (H3PO4)

4. हाइपो फॉस्फोरिक अम्ल (H4P2O6)

5. पायरोफॉस्फोरिक अम्ल (H4P2O7)







प्रश्न - पायरो फॉस्फोरिक अम्ल की संरचना लिखिए।
उत्तर - पायरो फॉस्फोरिक अम्ल में फास्फोरस की ऑक्सीकरण संख्या +5 है । यह चतुर्क्षार्कीय अम्ल है । पायरो शब्द ऐसे अम्लों के लिए प्रयुक्त होता है, जो दो अणुओं को गर्म करने पर एक जल अणु की कमी से प्राप्त होता है । इसका रासायनिक सूत्र H3P2O7 होता है।


    Shri Coaching Classes Begamganj
              Chemistry by H.K Sir

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि