Class 12th Chapter 7 PART 7 ll ऑक्सीजन परिवार का सामान्य परिचय एवं उसके भौतिक गुणों का वर्णन ll

Class 12th Chapter 7 PART 7 ll ऑक्सीजन परिवार का सामान्य परिचय एवं उसके भौतिक गुणों का वर्णन ll 


प्रश्न - ऑक्सीजन परिवार के तत्व का सामान्य परिचय लिखिए।
उत्तर - ऑक्सीजन परिवार को कैल्कोजन या अयस्ककारी के नाम से भी जाना जाता है। ऑक्सीजन परिवार में पांच तत्वों को रखा गया है । यह सभी तत्व P - ब्लॉक के तत्व हैं, इनमें पोलोनियम रेडियोएक्टिव धातु है। जबकि शेष सभी अधात्विक प्रकृति के होते हैं।
इसमें प्रारंभ के चार तत्व धातुओं से संयोग करके अयस्क जैसे - ऑक्साइड , सल्फाइड, सेलिनाइड, टेल्यूराइड बनाते है ।इस कारण इन तत्वों को अयस्ककारी या केल्कोजन कहते हैं।
इनके संयोजकता कोष में 6 इलेक्ट्रॉन उपस्थित रहते हैं। इसलिए इनकी संयोजकता 6 होती है ,किंतु अक्रिय युग्म प्रभाव के कारण यह +2 एवं +4 संयोजकता भी प्रदर्शित करते हैं।



प्रश्न - समूह 16 के तत्व के नाम, संकेत ,परमाणु क्रमांक एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
उत्तर - समूह 16 के तत्वों के नाम, संकेत, परमाणु क्रमांक एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न है -
ऑक्सीजन (O)   - 8 
सल्फर (S)        - 16 
सेलेनियम (Se)  - 34 
टेल्यूरियम (Te)  - 52 
पोलोनियम (Po) - 84 


प्रश्न - ऑक्सीजन परिवार के गुणों को समझाइए।

                         अथवा


 O,S,Se,Te तथा Po को इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्था तथा हाइड्राइड निर्माण के संदर्भ में आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में रखने का तर्क दीजिए।

उत्तर - समूह 16 के तत्वों को सामूहिक रूप से कैल्कोजन या चैल्कोजन कहा जाता है।

1. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास - समूह 16 के तत्वों में प्रत्येक में 6 संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं इन तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 np4 होता है । जहां n का मान 2 से 6 तक बदल सकता है।

2. भौतिक अवस्था - ऑक्सीजन गैस है जबकि शेष सभी तत्व ठोस हैं।

3. परमाण्विक त्रिज्या - इनकी परमाणु त्रिज्या समूह 15 के तत्वों की परमाणु त्रिज्या से कम है तथा समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाण्विक त्रिज्या बढ़ती है।

4. गलनांक एवं क्वथनांक - समूह में परमाणु क्रमांक में वृद्धि पर गलनांक और क्वथनांक में वृद्धि होती है क्योंकि वांडर वाल्स बलों में वृद्धि होती है।

5. विद्युत ऋणात्मकता - समूह में नीचे जाने पर विद्युत ऋणात्मकता में कमी होती है। क्योंकि परमाणु आकार में वृद्धि होती है। फ्लोरीन के बाद ऑक्सीजन सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है ।

6. धात्विक लक्षण - प्रथम चार तत्व (O,S,Se,Te)अधातु हैं तथा समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर आधात्विक लक्षण कम होता है तथा धात्विक लक्षण बढ़ता है।

7. आयनन ऊर्जा - प्रथम सदस्य ऑक्सीजन की आयनन ऊर्जा बहुत अधिक है तथा समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर आयनन ऊर्जा में कमी होती है।

8. परमाणुकता - सभी तत्व बहु परमाण्विक हैं। केवल ऑक्सीजन द्वि परमाण्विक है, किंतु अन्य तत्वों के अणु अधिक जटिल हैं। सल्फर एवं सेलेनियम के अणु अष्ट परमाण्विक होते हैं।

9. अपररूपता - इस समूह के सभी सदस्य अपरूपता प्रदर्शित करते हैं।
 
10. श्रंखलन - प्रथम 2 सदस्य ऑक्सीजन और गंधक श्रंखला बनाने की प्रवृत्ति प्रदर्शित करते हैं। गंधक में यह प्रवृत्ति सबसे अधिक पाई जाती है।

11. ऑक्सीकरण अवस्था - इन तत्व के संयोजी कोष में 6 इलेक्ट्रॉन उपस्थित होते हैं और इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 np4 होता है । अतः यह - 2 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं । इस प्रकार केवल ऑक्सीजन ही प्रभावी रूप से - 2 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं अर्थात यह उच्च विद्युत ऋणात्मक होते हैं । यह -1(H2O2) , 0(O2) और +2(OF2) ऑक्सीकरण अवस्था भी प्रदर्शित करते हैं। इस प्रकार समूह में नीचे आने पर तत्वों की विद्युत ऋणात्मकता में निरंतर कमी होने के कारण - 2 ऑक्सीकरण अवस्था के स्थायित्व में भी कमी आती है ।इस समूह के भारी तत्व d कक्षक की उपस्थिति के अनुसार +2,+4,+6 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं।


12. हाइड्राइड - यह तत्व H2M प्रकार के हाइड्राइड का निर्माण करते हैं। जहां M = O,S,Se,Te एवं Po होता है । ऑक्सीजन तथा सल्फर  H2M2 प्रकार के हाइड्राइड का निर्माण करते हैं। यह हाइड्राइड पूर्णतः परिवर्तनशील गुण वाले होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि