Class 12th Chapter 8 PART - 1 d ब्लाॅक एवं f ब्लाॅक के तत्व ll संक्रमण तत्व एवं इनका वर्गीकरण ll संक्रमण तत्वों की विशेषताएं

कक्षा - 12th  ll अध्याय - 8 PART - 1  ll d एवं f - ब्लॉक के तत्व

प्रश्न - 1. d एवं f - ब्लॉक के तत्व किसे कहते हैं ? d एवं f - ब्लॉक के तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए ।
उत्तर - d - ब्लॉक के तत्व - वे तत्व जिनके परमाणुओं का अंतिम इलेक्ट्रॉन (n-1)d - कक्षक में प्रवेश करता है , d - ब्लॉक के तत्व कहलाते हैं ।
जैसे - Sc , Ti , V , Cr , Mn आदि d ब्लाॅक के तत्वों के उदाहरण हैं ।

d -ब्लॉक तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास - 

                 (n-1)d 1-10  ns1-2


f - ब्लॉक के तत्व - वे तत्व जिनके परमाणुओं का अंतिम इलेक्ट्रॉन f - कक्षक में प्रवेश करता है , f - ब्लॉक के तत्व कहलाते हैं ।
जैसे - Ce , Pr , Nd , Pm , Sm आदि ।

f - ब्लॉक तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास - 

   (n-2)f 1-14 , (n-1)d 0-1 , ns2


प्रश्न - संक्रमण तत्व किसे कहते हैं ? इन्हें कितनी श्रेणियों में बांटा गया है ।
उत्तर - संक्रमण तत्व - वे तत्व जिनके परमाणु या साधारण आयन में (n-1)d कक्षक अपूर्ण रूप से भरे होते हैं , संक्रमण तत्व कहलाते हैं । यह समूह 2 और 13 के मध्य स्थित होते हैं । d ब्लॉक तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (n-1)d1-10 ,  ns 1-2 होता है ।

संक्रमण तत्वों का वर्गीकरण - संक्रमण तत्वों को निम्न चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है - 
1. प्रथम संक्रमण श्रेणी(3d श्रेणी)
2. द्वितीय संक्रमण श्रेणी(4d श्रेणी)
3. तृतीय संक्रमण श्रेणी(5d श्रेणी)
4. चतुर्थ संक्रमण श्रेणी (6d श्रेणी)

1. प्रथम संक्रमण श्रेणी(3d श्रेणी) - यह श्रेणी स्कैंडियम (Sc-21) से प्रारंभ होकर जिंक(Zn-30) पर समाप्त होती है । इस श्रेणी के तत्वों के अंतिम इलेक्ट्रॉन 3d उपकक्ष में प्रवेश करते हैं ।
जैसे - Sc , Ti , V , Cr , Mn , Fe , Co , Ni , Cu , Zn आदि ।


2. द्वितीय संक्रमण श्रेणी(4d श्रेणी) - यह श्रेणी इट्रियम (Y-39 )से प्रारंभ होकर कैडमियम(Cd-48) पर समाप्त होती है । इस श्रेणी के तत्वों के अंतिम इलेक्ट्रॉन 4d उपकक्ष में प्रवेश करते हैं ।
जैसे - Y , Zr , Nb , Mo , Tc , Ru Rh , Pd , Ag , Cd

3. तृतीय संक्रमण श्रेणी(5d श्रेणी) - यह श्रेणी लेंथेनम (La- 57) से प्रारंभ होकर मरकरी (Hg-80) पर समाप्त होती है । इस श्रेणी के तत्वों के अंतिम इलेक्ट्रॉन 5d उपकक्ष में प्रवेश करते हैं ।
जैसे - La , Hf , W , Re , Os , Ir , Pt , Au , Hg आदि ।

4. चतुर्थ संक्रमण श्रेणी (6d श्रेणी) - यह श्रेणी एक्टिनियम (Ac-89) तथा रदरफोर्डियम (Rf-104) से कॉपरनीसियम (Cn-112 )तक के तत्व आते हैं । इस श्रेणी के तत्वों के अंतिम इलेक्ट्रॉन 6d उपकक्ष में प्रवेश करते हैं ।
जैसे - Ac , Rf , Db , Sg , Bh , Hs , Mt , Ds , Rg , Cn 

प्रश्न - संक्रमण तत्व की विशेषताएं लिखिए।
                                अथवा
संक्रमण धातुओं के कोई चार अभिलाक्षणिक गुण लिखिए।
उत्तर - संक्रमण तत्व निम्नलिखित गुण प्रदर्शित करते हैं - 
1. सभी संक्रमण तत्व धात्विक प्रकृति के होते हैं तथा मजबूत व कठोर होते हैं ।

2. संक्रमण तत्वों के गलनांक और क्वथनांक उच्च होते हैं ।

3. संक्रमण तत्व ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं। 

4. संक्रमण तत्व परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था में प्रदर्शित करते हैं ।

5. संक्रमण तत्व रंगीन आयन बनाते हैं एवं प्रायः अनुचुंबकीय होते हैं ।

6. संक्रमण तत्व संकुल यौगिक बनाते हैं ।

7. संक्रमण धातु में मिश्र धातु का निर्माण करते हैं ।

8. संक्रमण धातुएं उत्प्रेरकीय गुण प्रदर्शित करती हैं ।


              Chemistry by H.K Sir - 7566113339

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3