कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 2 ll डाइ हाइड्रोजन ll हाइड्राइड एवं उसके प्रकार

प्रश्न - 6. डाइ हाइड्रोजन किसे कहते हैं ? इसके गुण लिखिए।
उत्तर - डाइ हाइड्रोजन - हाइड्रोजन के बाह्यतम कोश में एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होता है । जिसके द्वारा दो हाइड्रोजन परमाणु सह संयोजक बंध द्वारा द्विपरमाणुक हाइड्रोजन अणु (H2) बनाते हैं । जिसे डाई हाइड्रोजन कहते हैं।

डाइ हाइड्रोजन गुण - 
1. यह रंगहीन , गंधहीन एवं स्वादहीन गैस है।

2. यह लिटमस के प्रति उदासीन हैं।

3. इसके क्वथनांक एवं गलनांक बहुत कम होते हैं।

4. यह ज्ञात सभी गैसों में सबसे हल्की गैस है ।


डाइ हाइड्रोजन के उपयोग - 
1. इसका उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में।

2. वनस्पति घी बनाने में ।

3. ईंधन सेल बनाने में ।

4. वायुयान एवं गुब्बारों में भरने में ।




प्रश्न - 7. हाइड्राइड किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर - हाइड्राइड - हाइड्रोजन का किसी तत्व के साथ बना द्विअंगी योगिक हाइड्राइड कहलाता है ।
जैसे - NaH , LiH , CaH2 आदि ।

हाइड्राइड के प्रकार - हाइड्रोजन तथा अन्य परमाणु के मध्य पाए जाने वाले बंध की प्रकृति के आधार पर यह तीन प्रकार के होते हैं - 
1. आयनिक हाइड्राइड 
2. सह संयोजक हाइड्राइड
3. धात्विक हाइड्राइड

1. आयनिक हाइड्राइड - वे हाइड्राइड जो हाइड्रोजन तथा विद्युत धनात्मक तत्व के मध्य संयोग से बनते हैं । आयनिक हाइड्राइड कहलाते हैं।
जैसे - NaH , LiH , CaH2 आदि ।

2. सह संयोजक हाइड्राइड - वे हाइड्राइड जो हाइड्रोजन एवं ऋण विद्युती  तत्वों के मध्य संयोग  से बनते हैं , सह संयोजक हाइड्राइड कहलाते हैं ।
जैसे - HF , HCl , HBr , HI आदि ।

3. धात्विक हाइड्राइड - वे हाइड्राइड जो d एवं f ब्लॉक तत्वों के साथ संयोग से बनते हैं , धात्विक हाइड्राइड कहलाते हैं ।
जैसे - TiH , LaH2 , PdH आदि ।


प्रश्न - 8. हाइड्रोजन द्वारा कितने प्रकार के आयन बनाए जा सकते हैं ।
उत्तर - हाइड्रोजन द्वारा दो प्रकार के आयन H+ व H- बनाए जा सकते हैं ।



प्रश्न - 9. गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है ? 
उत्तर - हाइड्रोजन अत्यधिक ज्वलनशील गैस है इसलिए इसका उपयोग गुब्बारों में नहीं किया जाता है ।



प्रश्न - 10. हाइड्रोजन को आवारा तत्व कहा जाता है , क्यों ?
उत्तर - आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान निश्चित नहीं है । इसे प्रथम समूह की क्षार धातुओं तथा सातवें समूह के हैलोजन के साथ रखा गया है , अतः यह आवारा तत्व कहलाता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 11th Chapter 5 PART 8 ll वांडर वाल्स समीकरण

प्रेरणदायक प्रसंग 1 - अधिकारी

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि