Class 11th Chapter 9 हाइड्रोजन part 5
प्रश्न - हाइड्रोजन द्वारा कितने प्रकार के आयन बनाए जा सकते हैं ।
उत्तर - हाइड्रोजन द्वारा दो प्रकार के आयन H+ व H- बनाए जा सकते हैं ।
प्रश्न - गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है ?
उत्तर - हाइड्रोजन अत्यधिक ज्वलनशील गैस है इसलिए इसका उपयोग गुब्बारों में नहीं किया जाता है ।
प्रश्न - हाइड्रोजन को आवारा तत्व कहा जाता है , क्यों ?
उत्तर - आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान निश्चित नहीं है । इसे प्रथम समूह की क्षार धातुओं तथा सातवें समूह के हैलोजन के साथ रखा गया है , अतः यह आवारा तत्व कहलाता है ।
प्रश्न - हाइड्रोजन बनाने की औद्योगिक विधियों के नाम लिखिए ।
उत्तर - उद्योगों में या बड़े पैमाने पर डाई हाइड्रोजन का निर्माण निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जाता है -
1. लेन विधि
2. बॉस विधि
3. यूनो विधि
4. हाइड्रोलिथ से
1. लेन विधि - इस विधि में स्पंजी लोहे के टुकड़ों को रिटार्ट में भरकर रिटार्ट को 600 से 800 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करते हैं और उस पर भाप प्रवाहित करते हैं , जिससे हाइड्रोजन (H2)बनती है ।
3Fe + 4H2O ------> Fe3O4 + 4H2
2. बॉश विधि - इस विधि में 1270 K ताप पर भाप को रक्त तप्त कोक के ऊपर से प्रवाहित किया जाता है , जिससे वाटर गैस प्राप्त होती है । वाटर गैस को भाप के साथ मिलाकर हेमेटाइट(Fe2O3) व क्रोमियम ऑक्साइड(Cr2O3) उत्प्रेरक मिश्रण पर 773 K पर प्रवाहित किया जाता है , जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड , कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाती है और हाइड्रोजन गैस बनाती है ।
C + H2O ----> [ CO + H2]
[ CO + H2] + H2O ----------> CO2 + 2H2
उत्पन्न CO2 को सोडियम आर्सेनेट विलयन में प्रवाहित करके दूर कर लिया जाता है । इस प्रकार कोल - गैसीकरण से हाइड्रोजन की मात्रा में वृद्धि की जा सकती है ।
3. यूनो विधि - इस विधि में रद्दी एल्युमीनियम की छीलन पर गर्म कास्टिक सोडा की क्रिया कराके हाइड्रोजन प्राप्त की जाती है ।
2Al + 2NaOH ------> 2NaAlO2 + 3H2
बनने वाला सोडियम मेटा एल्यूमिनेट(NaAlO2) जल में विलेय होता है ।
4. हाइड्रोलिथ से - कैल्शियम हाइड्राइड (CaH2) को हाइड्रोलिथ कहते हैं । इस पर जल की क्रिया से शुद्ध हाइड्रोजन प्राप्त होती है ।
CaH2 + 2H2O -----> Ca(OH)2 + 2H2
प्रश्न - हाइड्रोलिथ का सूत्र और रासायनिक नाम लिखिए।
उत्तर - हाइड्रोलिथ का सूत्र CaH2 एवं रासायनिक नाम कैल्शियम हाइड्राइड है ।
प्रश्न - आवर्त सारणी में हाइड्रोजन के स्थान की विवेचना कीजिए ।
अथवा
हाइड्रोजन की क्षार धातु एवं हेलोजनों से समानताऎं लिखिए ।
उत्तर -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें