Class 12th Chapter 7 PART 10 ll सल्फर के अपररूप ll SO2 बनाने की विधि , गुण एवं उपयोग

Class 12th Chapter 7 PART 10 ll सल्फर के अपररूप ll SO2 बनाने की विधि , गुण एवं उपयोग



प्रश्न - सल्फर के अपररूपों के नाम लिखिए।
उत्तर - सल्फर दो अपररूपों, क्रिस्टलीय एवं अक्रिस्टलीय में मिलता है जो निम्न है -  

1. विषमलंबाक्ष सल्फर अथवा अल्फा-सल्फर 


2. एकनताक्ष सल्फर या बीटा-सल्फर


3. प्लास्टिक अथवा गामा - सल्फर


4. दूधिया सल्फर



5. कोलॉयडी सल्फर


प्रश्न - SO2 बनाने की विधि , गुण एवं उपयोग लिखिए ।
उत्तर - SO2 की संरचना कोणीय होती है, जो दो अनुनादी संरचनाओं का संकर है।

SO2 बनाने की विधि - 
1. वायु में सल्फर अथवा आयरन पायराइटीज को जलाने पर SO2 गैस बनती है ।

           S8 + 8O2 ------> 8SO2 


2. प्रयोगशाला में SO2 गैस किसी सल्फाइड की सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके आसानी से बन जाती है।

         H2SO3 ------> H2O + SO2

3. इसका औद्योगिक उत्पादन सल्फाइड अयस्कों के भर्जन से सह उत्पाद के रूप में होता है।

4FeS + 11O2 ------> 2Fe2O3 + 8SO2


भौतिक गुण - 

1. यह रंगहीन, किंतु तीक्ष्ण गंध एवं दम घोटने वाली गैस है।

2. यह वायु से भारी होती है।

3. यह जल में अत्यधिक विलेय है।

4. यह -10°C पर एक रंगहीन द्रव में बदल जाती है ।



SO2 के उपयोग - 

१. विलायक के रूप में

२. सल्फ्यूरिक अम्ल के व्यापारिक निर्माण में

३. कीटाणुनाशक एवं फंगस नाशक के रूप में

४. एंटीक्लोर के रूप में (क्लोरीन की अधिकता को नष्ट करने में)

५. फलों की परीरक्षण में ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 11th Chapter 5 PART 8 ll वांडर वाल्स समीकरण

प्रेरणदायक प्रसंग 1 - अधिकारी

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि