Class 12th अध्याय 7 P-ब्लॉक के तत्व OT
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
[1]. F-
[1]. HF
--
--
--
--
--
--
-- 4°C
-- सल्फ्यूरिक अम्ल
-- असत्य
-- असत्य
--
क्या होता है -
(i) जब PCl5 को गर्म करते है।
(ii) जब श्वेत फास्फोरस को CO2 के अक्रिय वातावरण में गर्म करते हैं।
सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण में संपर्क विधि को सीस कक्ष विधि से अधिक उपयुक्त क्यों मानी जाती है?
फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन करिये।
नाइट्रोजन के आक्साइड्स की संरचना लिखिये।
समझाइये की आक्सीजन का अणुसूत्र O2 है जबकि सल्फर का S8 , क्यों ?
उत्कृष्ट गैसों का इलेक्ट्रानिक विन्यास लिखिये।
HF द्रव है जबकि अन्य हाइड्रोजन हैलाइड सामान्य ताप पर गैस है।
XeF2 एवं XeF4 की संरचना समझाइये।
कारण बताइये -
(i) उत्कृष्ट गैसे निष्क्रिय क्यों होती हैं?
(ii) Xe उत्कृष्ट गैस है फिर भी यौगिक बनाता है।
फ्लुओरीन आक्सीजन की तुलना में प्रबल आक्सीकारक है क्यों?
खण्ड स
फास्फोरस के आक्सी अम्लों के संरचना, सूत्र एवं आक्सीकरण अवस्था लिखिये।
कारण बताइये -
(i) शून्य समूह के तत्व अक्रिय होते हैं।
(ii) NH3 द्रव है जबकि PH3 गैस है।
अमोनिया के औद्योगिक निर्माण की हेबर विधि का सचित्र वर्णन करिये।
श्वेत फास्फोरस एवं लाल फोस्फोरस में अंतर स्पष्ट कीजिए।
संपर्क प्रक्रम द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के उत्पादन का वर्णन करिये।
समुद्री गोताखोर गहरे समुद्र में श्वसन के लिए N2 के स्थान पर He एवं O2 मिश्रण का उपयोग करते हैं। क्यों ?
SO2 एवं Cl2 के विरंजन क्रिया में अंतर लिखिये।
a) अम्लराज क्या है? इसके उपयोग लिखिये।
b) अंतर हैलोजन यौगिक , हैलोजन की अपेक्षा अधिक क्रियाशील होते हैं।
सल्फर के आक्सी अम्लों के नाम, सूत्र एवं आक्सीकरण अवस्था लिखिये।
अंतर हैलोजन यौगिक क्या होते हैं। विभिन्न प्रकार के अंतर हैलोजन यौगिकों की संरचना समझाइये।
श्री कोचिंग क्लासेस बेगमगंज
CHEMISTRY BY HK SIR
प्रश्न : PCl5 बनता है , जबकि NCl5 नही क्यों ?
नाइट्रोजन एवं फास्फोरस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न होता है -
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास से स्पष्ट है कि फास्फोरस परमाणु के संयोजी कोष में रिक्त d ऑर्बिटल होते हैं जिससे 3S का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होकर 3d ऑर्बिटल में चला जाता है जिससे संयोजी कोष में पांच आयुग्मित इलेक्ट्रान हो जाते हैं जो 5 सहसंयोजक बंध बना सकते हैं इसलिए PCl5 बनता है । अर्थात फॉस्फोरस पेंटाहैंलाइड बनाता है ।
जबकि नाइट्रोजन के संयोजी कोष में d ऑर्बिटल ना होने के कारण यह अधिकतम 4 सहसंयोजकता प्रदर्शित करता है , इसलिए +5 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित नहीं करता है अर्थात नाइट्रोजनहैलाइड नहीं बनाता है
प्रश्न : अमोनिया का क्वथनांक उच्च होता है ,क्यों ?
उत्तर : अमोनिया के अणु परस्पर हाइड्रोजन बंधों के द्वारा जुड़कर बड़ा संगुणित अणु बना लेते हैं जिसे वाष्प में बदलने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है , इसलिए अमोनिया का क्वथनांक उच्च होता है ।।
प्रश्न : अमोनिया को शुष्क करने के लिए सांद्र H2SO4 का उपयोग नहीं किया जाता है , क्यों ?
उत्तर : अमोनिया की प्रकृति क्षारीय होती है यह H2SO4 से क्रिया करके अमोनियम सल्फेट बना लेती है , इसलिए अमोनिया को शुष्क करने के लिए H2SO4 का उपयोग नहीं किया जाता है ।।
प्रश्न : अमोनिया की लब्धि को बढ़ाने के लिये आवश्यक स्थितियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर : व्यापक स्तर पर अमोनिया हैबर प्रक्रम द्वारा बनाई जाती है।
N2(g) +3H2(g) ⇌ 2NH3(g) (ΔfH°= -92.4 kJ mol-1
ली-शातेलिए नियम के अनुसार, उच्च दाब अमोनिया निर्मित करने के लिए अनुकूल होता है। अमोनिया उत्पादन के लिए अन्य अनुकूलतम परिस्थितिया निम्न प्रकार हैं –
• ताप- लगभग 700 K
• दाब- 200 वायुमण्डलीय दाब या 200 x 105Pa
• उत्प्रेरक-आयरन ऑक्साइड
• वर्धक-मॉलिब्डेनम, MO या K2O तथा Al2O3
प्रश्न 7.
PH3 से PH+4 का आबंध कोण अधिक है, क्यों ?
उत्तर
PH3 व PH+4 में P की संकरण अवस्था sp3 है। PH4+ आयन में चारों उपकक्षक आबंधित है। जबकि PH3 में फॉस्फोरस पर इलेक्ट्रॉन युग्म होता है जो कोण के मान को प्रतिकर्षण के कारण कम करते हैं। सामान्यतया 109°28' से कम होता है।
प्रश्न 8.
क्या होता है जब श्वेत फॉस्फोरस को CO2के अक्रिय वातावरण में सान्द्र कॉस्टिक सोडा विलयन के साथ गर्म करते हैं ?
उत्तर
श्वेत फॉस्फोरस को CO2 के अक्रिय वातावरण में सान्द्र कॉस्टिक सोडा विलयन के साथ गर्म करने पर PH3 (फॉस्फीन)उत्पन्न होती है।
प्रश्न : क्या होता है जब PCl5 को गर्म करते हैं ?
उत्तर : PCl5 में 5P-Cl बन्ध है जिसमें तीन निरक्षीय P-Cl आबन्ध (लम्बे) तथा दो अक्षीय आबन्ध छोटे हैं। दोनों अक्षीय आबन्ध, निरक्षीय आबन्धों से बड़े होते हैं क्योंकि निरक्षीय आबन्ध युग्मों की तुलना में अक्षीय आबन्ध युग्मों पर अधिक प्रतिकर्षण होता है। जब PCl5 को गर्म किया जाता है तो कम स्थायी दोनों अक्षीय आबन्ध टूट जाते हैं तथा PCl3 बनता है।
हल्का गर्म करने पर PCl5 उर्ध्वपातित हो जाता है परन्तु अधिक गर्म करने से वियोजित हो जाता है।
प्रश्न : PCl5 की भारी पानी में जल अपघटन अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए।
उत्तर : PCl5 + D2O → POCl3 + 2DCl.
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व ऑक्सीजन के साथ सीधे अभिक्रिया नहीं करता – Zn, Ti, Pt, Fe.
उत्तर : Pt नोबल धातु होने के कारण ऑक्सीजन से सीधे क्रिया नहीं करता। Zn, Ti तथा Fe सक्रिय धातु होने के कारण ऑक्सीजन से सीधे क्रिया करते हैं।
प्रश्न : O3 एक प्रबल ऑक्सीकारक की तरह क्रिया क्यों करती है ?
उत्तर : O3 एक प्रबल ऑक्सीकारक है क्योंकि यह आसानी से नवजात ऑक्सीजन मुक्त करती है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें