Class 12th Biology Chapter 7

Class 12th Chapter 7 Biology


1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
जीवन के विकास के पहले पृथ्वी के वायुमंडल में पाये जाते थे
(a) जलवाष्प, CH4, NH3 एवं ऑक्सीजन
(b) CO2, NH3, H2 एवं जलवाष्प
(c) CHA4, NH3, H2,एवं जलवाष्प
(d) CHA4,O3. O2, तथा जलवाष्प।
उत्तर
(c) CHA4, NH3, H2,एवं जलवाष्प

प्रश्न 2.
जीवन की उत्पत्ति के समय वायुमंडल में कौन-सा गैस अनुपस्थित था।
(a) NH3
(b) H2
(c) O4,
(d) CH4.
उत्तर
(c) O4,

प्रश्न 3.
मिलर ने ताप एवं बिजली का उपयोग करके किस गैस के मिश्रण से अमीनो अम्ल प्राप्त किया।
(a) मेथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन एवं जलवाष्प
(b) मेथेन, अमोनिया, नाइट्रोजन तथा जलवाष्प
(c) मेथेन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन तथा जलवाष्प
(d) अमोनिया, कार्बन डाई-आक्साइड, नाइट्रोजन एवं जलवाष्प।
उत्तर
(a) मेथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन एवं जलवाष्प

प्रश्न 4.
श्रेष्ठतम का जीवत्म का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया
(a) चार्ल्स डार्विन
(b) हरबर्ट स्पेन्सर
(c) जीन बैपटिस्ट लैमार्क
(d) ह्यूगो डी-व्रीज।
उत्तर
(b) हरबर्ट स्पेन्सर

प्रश्न 5.
उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धान्त किसने दिया
(a) वैलेस
(b) लैमार्क
(c) डार्विन
(d) डी-व्रीज।
उत्तर
(b) लैमार्क

प्रश्न 6.
ओरिजीन ऑफ स्पीशीज” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई
(a) ओपेरिन
(b) बिजगैन
(c) लैमार्क
(d) डार्विन।
उत्तर
(d) डार्विन।

प्रश्न 7.
डार्विन ने किस जहाज पर विश्व भ्रमण किया
(a) गंगोत्री
(b) बीगल
(c) अटलांटिक
(d) सीगुल।
उत्तर
(b) बीगल

प्रश्न 8.
वातावरण जीवों में बदलाव या भिन्नता उत्पन्न करता है यह सिद्धांत किसने दिया
(a) मेंडल
(b) डार्विन
(c) लैमार्क
(d) लाप्लास।
उत्तर
(c) लैमार्क

प्रश्न 9.
डार्विनवाद व्याख्या करता है
(a) लक्षण वंशागति द्वारा उत्पन्न होते हैं
(b) समय के साथ जातियाँ संरचनात्मक रूप से परिवर्तित होते हैं
(c) प्रकृति उस जीव का चयन करता है जो अनुकूलित हो सकते हैं
(d) विकास वातावरण के प्रभाव के कारण उत्पन्न होता है।
उत्तर
(c) प्रकृति उस जीव का चयन करता है जो अनुकूलित हो सकते हैं

प्रश्न 10.
लेडरबर्ग के रेप्लिका प्लेटिंग प्रयोग में उपयोग किया गया एन्टीबायोटिक था
(a) पेनिसिलिन
(b) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(c) इरिथ्रोमाइसिन
(d) नियोमाइसिन।
उत्तर
(a) पेनिसिलिन

प्रश्न 11.
प्राकृतिक चयन या श्रेष्ठ का जीवात्म अवधारणा इकाई क्या है
(a) जाति
(b) समष्टि
(c) कुल
(d) एकाकी जीव।
उत्तर
(c) कुल

  7.  विकास NCERT प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
डार्विन के चयन सिद्धांत के परिप्रेक्ष्य में जीवाणुओं में देखे गये प्रतिजैविक प्रतिरोध का स्पष्टीकरण कीजिए।
उत्तर
डार्विन के चयन सिद्धांत के अनुसार, प्राणी अपने को वातावरण के अनुकूल बनाकर ही जीवित रहते हैं तथा संतान उत्पन्न करते हैं । इसके विपरीत जो जीव अपने को वातावरण के अनुकूल बनाने में असमर्थ हात हे, नष्ट हो जाते हैं। संक्रामक रोगों के उपचार के लिए ऐसी औषधियों का प्रयोग किया जाता है जो रोगजनक जीवाणुओं की वृद्धि रोक दे अथवा उन्हें मार डाले।

इन औषधियों में प्रतिजैविकों (Antibiotics) का काफी प्रयोग किया जाता है। पेनिसिलिन, स्ट्रेप्टोमाइसीन, ओरियोमाइसिन आदि कुछ प्रमुख प्रतिजैविकों के उदाहरण हैं। काफी समय तक यह समझा जाता रहा कि प्रतिजैविकों के प्रयोग से रोगजनक जीवाणु इत्यादि पर पूर्णत: नियंत्रण संभव हो गया है, परंतु धीरे-धीरे पता चला कि जो प्रतिजैविक कुछ समय पूर्व किसी रोगजनक पर नियंत्रण कर सकते थे, वे अब निरर्थक हो गये हैं। इन प्रतिजैविकों का रोगजनक जीवाणुओं पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। दूसरे शब्दों में, ये जीवाणु प्रतिजैविकों के लिए प्रतिरोधी हो गये हैं।


प्रश्न 2.
समाचार पत्रों और लोकप्रिय वैज्ञानिक लेखों से विकास संबंधी नये जीवाश्मों और मतभेदों की जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर
जीवाश्मों (Fossils) के अध्ययन को जीवाश्म विज्ञान कहते हैं। लाखों करोड़ों वर्षों पूर्व के जीव-जंतु एवं पौधों के अवशेष या चिन्ह चट्टानों में दबे हुए हैं, जीवाश्म कहलाते हैं । जीव श्मों के अध्ययन से जीवों के विकासक्रम या जाति वंश (Phylogeny) का ज्ञान होता है। हजारों जीवाश्मों का अध्ययन अब वैज्ञानिकों द्वारा हो चुका है। जीवाश्म अभिलेखों की सहायता से जीव वैज्ञानिकों को जैविक विकास के इतिहास का पता लगाने में काफी सहायता प्राप्त हुई है। सन् 1952 में निओपिलना (Neopilina) के जीवाश्म कोस्टारिका के पेसीफिक तट से 3500 मीटर की गहराई से प्राप्त किये गये। इसमें मोलस्का व ऐनेलिडा संघ दोनों के लक्षण पाये जाते हैं। जीवाश्मों में सबसे प्रचलित उदाहरण आर्किओप्टेरिक्स तथा डायनोसोर है। डायनोसोर विशालकाय सरीसृप थे।

इथोपिया तथा तंजानिया से कुछ मानव जैसी अस्थियों के जीवाश्म प्राप्त हुए हैं। इस शताब्दी के तीसरे व चौथे दशकों में चीन में चाऊकाऊटीन नामक स्थान के समीप मानव की भाँति अनेक जावाश्म प्राप्त हुए हैं जिन्हें बाद में पेकिंग मानव के नाम से जाना गया। मिस्र देश में कैरो (Cairo) के पास सन् : 961 में एक पुरानी दुनिया का एक जीवाश्म प्राप्त हुआ है। इसमें 32 दाँत थे। प्रोप्लियोपिथिकस के जीवाश्म मित्र के फैयूम प्रांत से प्राप्त हुए। एजिप्टोपिथिकस के जीवाश्म 1980 में काहिरा में खोजे गये। 1858 में ओरियोपि थकस का जीवाश्म इटली में एक कोयले की खान में इसका पूरा कंकाल प्राप्त हुआ इस प्रकार जीवाश्मों से जैव विकास प्रम


प्रश्न 3.

‘प्रजाति’ की स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास करें।
उत्तर
जाति (Species) अन्तर्प्रजनन करने वाले जीवों का समूह होती है। परन्तु जाते के वे छोटे समूह जिनके मध्य आनुवंशिक समानता होते हुए अन्तर्प्रजनन सम्भव होता है पर भौगोलिक रूप से पृथक् होती है इन्हें डीम्स (Demes) कहा जाता है। इसी प्रकार आनुवंशिक असमानता वाले जाति के छोटे छोटे समूह जिनमें भौगोलिक पृथक्कता हो तो उन्हें प्रजाति (Race) कहा जाता है। जब दो जातियाँ आकारिन्ली में समान हों पर अन्तर्जनन नहीं कर सके तो उन्हें सिबलिंग (Sibling) जातियाँ कहते हैं।

प्रश्न 4.
मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता कीजिए। (संकेत-मष्तिष्क ) साइज और कार्य, कंकाल-संरचना, भोजन में पसंदगी आदि।)
उत्तर
लगभग 15 मिलियन वर्ष पूर्व ड्रायोपिथिकस तथा रामापिथिकस नामक नर वानर विद्यमान थे। रामापिथिकस अधिक मनुष्यों जैसे थे जबकि ड्रायोपिथिकस वन मानुष (Ape) जैसे थे। लगभग 2 मिलियन वर्ष पूर्व आस्ट्रेलोपिथिकस (आदि मानव) सम्भवत: पूर्वी अफ्रीका के घास स्थलों में रहता था चेहरा सीधा परन्तु बिना ठोढ़ी का था परन्तु मस्तिष्क की माप केवल 350-450 घन सेमी. थी। साक्ष्य प्रकट करते हैं कि आस्ट्रेलोपिथिकस प्रारंभ में पत्थरों के हथियारों से शिकार करते थे, किन्तु प्रारंभ में फलों का ही भोजन करते छ । इसमें बुद्धि और मस्तिष्क का विकास होने लगा।

जीवाश्मों के अध्ययन से पता चलता है कि वर्तमान मानव का विकास होमो श्रेणी की कुछ जातियों के क्रमिक विकास से हुआ है । खोजी गई अस्थियों में से कुछ अस्थियाँ बहुत ही भिन्न थी। इस जीव को पहला मानव जैसे प्राणी के रूप में जाना गया और होमो हैबिलिस (Homo habilis) कहा गया था। इसकी दिमागी क्षमता 650-80) घन सेमी. के बीच थी। वे संभवत: मांस नहीं खाते थे। यह पैरों पर सीधा चलता था । दन्त विकास मानव सदृश्य था। यह हथियारों का निर्माण करने वाला प्रथम मानव था। इस जीव को मनुष्य के समान जीवों का सीधा पूर्वज समझा जाता है। 1981 में जावा में खोजे गये

जीवाश्म के अगले चरण के बारे में भेद प्रकट किया। यह चरण था होमो इरेक्टस (Homo erectus) का जो 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व हुआ। इसके बाद इनके जीवाश्म पीकिंग, हीडालबर्ग तथा अल्जीरिया आदि स्थानों से प्राप्त हुए हैं। होमो इरेक्ट्स (जावा कपि मानव) का मस्तिष्क बड़ा था जो लगभग 900 घन सेमी. का था। कपियों की तरह इनकी भौंहें मोटी, नाक चपटी तथा जबड़े भारी और सामने की ओर लटके हुए थे। इनमें भोजन के रूप में एक-दूसरे को खा जाने अर्थात् नरभक्षिता (Cannibalism) का व्यसन था। पैकिंग मानव, जावा मानव से काफी बुद्धिमान एवं सभ्य थे। इनकी नाक चौड़ी तथा चपटी थी। जबडा भारी तथा ठोढ़ी नहीं के बराबर थी। कपालीय क्षमता (Cranial capacity = c.c.) 1075c.c. थी। निएण्डर्थल मानव (Neanderthal man) 1400c.c. आकार वाले मस्तिष्क लिए हुए 1,00,000 से 4,00,000 वर्ष पूर्व लगभग पूर्वी एवं मध्य एशियाई देशों में रहते थे। यह मानव 150 से 156 सेमी. लम्बा तथा शक्तिशाली सीधे खड़े होकर तेज चलने में समर्थ था।

इसका मस्तिष्क अधिक विकसित था। यह अपने द्वारा बनाये गये अच्छे किस्म के हथियार से शिकार करते थे। यह अग्नि का प्रयोग जानता था। गुफाओं में रहने के कारण इसे प्रारंभिक गुफा मानव कहा जाता है। वे अपने शरीर की रक्षा के लिए खालों का प्रयोग करते थे और अपने मृतकों को जमीन में गाड़ते थे।
होमो सैपियन्स (मानव) अफ्रीका में विकसित हुआ और धीरे-धीरे महाद्वीपों से पार पहुँच गया तथा विभिन्न द्वीपों में फैला था। इसके बाद वह भिन्न जातियों में विकसित हुआ। 75, 000 से 10, 000 वर्षों के दौरान हिम युग में यह आधुनिक मानव पैदा हुआ। कृषि कार्य लगभग 10, 000 वर्ष पूर्व आरम्भ हुआ तथा मानव बस्तियाँ बननी शुरू हुई। बाकी जो भी कुछ हुआ वह मानव इतिहास या वृद्धि का भाग और सभ्यता की प्रगति का हिस्सा है।

प्रश्न 5.
इंटरनेट (अंतरजाल-तंत्र ) या लोकप्रिय विज्ञान लेखों से पता करें कि क्या मानवेत्तर किसी प्राणी में आत्म संचेतना थी।
उत्तर
हाँ, बहुत से जीव वैज्ञानिकों के अनुसार बहुत से प्राणियों में मानवेत्तर आत्म संचेतना थी।

प्रश्न 6.
इन्टरनेट (अंतरजाल तंत्र ) संसाधनों का उपयोग करते हुए आज के 10 जानवरों और उनके विलुप्त जोड़ीदारों की सूची बनाइए (दोनों के नाम दें)।
उत्तर
आधुनिक एवं विलुप्त जोड़ीदार प्राणी
MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 7 विकास 1

प्रश्न 7.
विविध जंतुओं और पौधे के चित्र बनाइये।
उत्तर
MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 7 विकास 2

MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 7 विकास 3

प्रश्न 8.
अनुकूलनी विकिरण के एक उदाहरण का वर्णन कीजिए।
उत्तर
एक विशेष भू-भौगोलिक क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के विकास का प्रक्रम एक बिन्दु से प्रारम्भ होकर अन्य भू-भौगोलिक क्षेत्रों तक प्रसारित होने को अनुकूली विकिरण (Adaptive radiation) कहा जाता है। जैसे-आस्ट्रेलियाई मार्सपियल (शिशुधानी प्राणी) । अधिकांश मा पियल जो एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न थे, इस पूर्वज प्रभाव से विकसित हुए और वे सभी आस्ट्रेलियाई महाद्वीप के अंतर्गत हुए हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
क्या हम मानव विकास को अनुकूलनी विकिरण कह सकते हैं ?
उत्तर
नहीं, मानव विकास एक अनुकूलनी विकिरण नहीं है।

प्रश्न 10.
विभिन्न संसाधनों जैसे कि विद्यालय का पुस्तकालय या इंटरनेट (अंतरजाल तंत्र) तथा अध्यापक से चर्चा के बाद किसी जानवर जैसे कि घोड़े के विकासीय चरणों को खोजें।
उत्तर
जीवाश्मों के अध्ययन के आधार पर घोड़े का विकास (Evolution of horse based on the study of fossils)-घोड़े की जीवाश्म कथा जैव विकास होने का एक बहुत उपयुक्त, ठोस तथा ज्वलन्त प्रमाण है।
MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 7 विकास 4
घोड़े के विभिन्न जीवाश्मों से पता चलता है कि इसका उद्भव (Origin) लगभग 60 करोड़ वर्ष पूर्व उत्तरी अमेरिका में इओसीन (Eocene) काल में हुआ था। इस जन्तु को इओहिप्पस (Eohippus) का नाम दिया गया।

1. इओहिप्पस (Eohippus)-
इसको ‘Tiny dwarf horse’ या हाइरैकोथीरियम (Hyracotherium) भी कहते हैं। इओहिप्पस लगभग 30 सेमी. ऊँचा तथा लोमड़ी के आकार का था। इसका सिर तथा गर्दन काफी छोटा था। यह जंगलवासी. था और पत्तियाँ तथा टहनियाँ खाता था। इसके अगले पैरों में चार क्रियात्मक पादांगुलियाँ थी किन्तु पिछले पैरों में केवल तीन पादांगुलियाँ थी। पिछली टाँगों की पहली तथा पाँचवीं पादांगुलियाँ पृथ्वी तक नहीं पहुँचती थी। इओसीन काल के बाद घोड़े के जीवाश्म ओलीगोसीन (Oligocene) काल में मिले। इनको मीसोहिप्पस (Mesohippus) का नाम दिया गया। यह अनुमान लगाया गया कि मीसोहिप्पस का विकास इओहिप्पस से हुआ।

2. मीसोहिप्पस (Mesohippus)-
यह इओहिप्पस से कुछ बड़ा लगभग भेड़ के आकार का था। इसकी अगली तथा पिछली टाँगों में तीन-तीन अंगुलियाँ थी। इनमें से बीच वाली अंगुली सबसे बड़ी थी और ऐसा प्रतीत होता है कि शरीर का बोझ इसी अंगुली पर रहता था। इसके मोलर दाँत अपेक्षाकृत थे। ओलीगोसीन काल के घोड़ों से मायोसीन काल के घोड़ों का विकास हुआ और विकास की कई दिशाएँ दिखायी देने लगी, जैसेपैराहिप्पस (Parahippus), मेरीचिहिप्पस (Merichihippus) इत्यादि। ये घोड़े घास भी खाते थे तथा हरी पत्तियाँ और टहनियाँ भी।

3. मेरीचिहिप्पस (Merichihippus)-मेरीचिहिप्पस की ऊँचाई लगभग आज के टट्ट के बराबर थी। इसके आगे तथा पीछे दोनों टाँगों में तीन-तीन पादांगुलियाँ थीं, लेकिन इनमें से केवल कीच वाली ही पृथ्वी तक पहुँचती थी। एक अंगुली के कारण यह घोड़ा तेज दौड़ सकता था।

MP Board Solutions

4. प्लिस्टोसीन काल में आधुनिक घोड़े इक्कस (Equus) का विकास उत्तरी अमेरिका में हुआ। इसकी ऊँचाई लगभग 1.50 मीटर थी। यह घोड़ा बाद में सभी द्वीपों में (ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर) प्रसारित हुआ। प्लिस्टोसीन काल में उत्तरी अमेरिका में ही करीब 10 जातियाँ पाई जाती थीं। ये सभी जातियाँ धीरे-धीरे वातावरण में समन्वय न होने के कारण लुप्त हो गई। लेकिन जो जातियाँ यूरेशिया में आई थीं, वे जीवित रह गई और उनका विकास धीरे-धीरे होता रहा। इस प्रकार हमने देखा कि आज के घोड़े का इतिहास 60 करोड़ वर्ष पुराना है और किस तरह से एक लोमड़ी के आकार के घोड़े से 1.50 मीटर ऊँचाई का घोड़ा विकसित हुआ। यह ज्ञान संभव हुआ, केवल घोड़े के जीवाश्मों के अध्ययन से। इन अध्ययनों के आधार पर हम निश्चिततापूर्वक कह सकते हैं कि अन्य जीवधारियों का विकास भी इसी प्रकार हुआ होगा।

विकास अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

विकास वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
जीवन के विकास के पहले पृथ्वी के वायुमंडल में पाये जाते थे
(a) जलवाष्प, CH4, NH3 एवं ऑक्सीजन
(b) CO2, NH3, H2 एवं जलवाष्प
(c) CHA4, NH3, H2,एवं जलवाष्प
(d) CHA4,O3. O2, तथा जलवाष्प।
उत्तर
(c) CHA4, NH3, H2,एवं जलवाष्प

प्रश्न 2.
जीवन की उत्पत्ति के समय वायुमंडल में कौन-सा गैस अनुपस्थित था।
(a) NH3
(b) H2
(c) O4,
(d) CH4.
उत्तर
(c) O4,

प्रश्न 3.
मिलर ने ताप एवं बिजली का उपयोग करके किस गैस के मिश्रण से अमीनो अम्ल प्राप्त किया।
(a) मेथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन एवं जलवाष्प
(b) मेथेन, अमोनिया, नाइट्रोजन तथा जलवाष्प
(c) मेथेन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन तथा जलवाष्प
(d) अमोनिया, कार्बन डाई-आक्साइड, नाइट्रोजन एवं जलवाष्प।
उत्तर
(a) मेथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन एवं जलवाष्प

प्रश्न 4.
श्रेष्ठतम का जीवत्म का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया
(a) चार्ल्स डार्विन
(b) हरबर्ट स्पेन्सर
(c) जीन बैपटिस्ट लैमार्क
(d) ह्यूगो डी-व्रीज।
उत्तर
(b) हरबर्ट स्पेन्सर

प्रश्न 5.
उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धान्त किसने दिया
(a) वैलेस
(b) लैमार्क
(c) डार्विन
(d) डी-व्रीज।
उत्तर
(b) लैमार्क

प्रश्न 6.
ओरिजीन ऑफ स्पीशीज” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई
(a) ओपेरिन
(b) बिजगैन
(c) लैमार्क
(d) डार्विन।
उत्तर
(d) डार्विन।

प्रश्न 7.
डार्विन ने किस जहाज पर विश्व भ्रमण किया
(a) गंगोत्री
(b) बीगल
(c) अटलांटिक
(d) सीगुल।
उत्तर
(b) बीगल

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
वातावरण जीवों में बदलाव या भिन्नता उत्पन्न करता है यह सिद्धांत किसने दिया
(a) मेंडल
(b) डार्विन
(c) लैमार्क
(d) लाप्लास।
उत्तर
(c) लैमार्क

प्रश्न 9.
डार्विनवाद व्याख्या करता है
(a) लक्षण वंशागति द्वारा उत्पन्न होते हैं
(b) समय के साथ जातियाँ संरचनात्मक रूप से परिवर्तित होते हैं
(c) प्रकृति उस जीव का चयन करता है जो अनुकूलित हो सकते हैं
(d) विकास वातावरण के प्रभाव के कारण उत्पन्न होता है।
उत्तर
(c) प्रकृति उस जीव का चयन करता है जो अनुकूलित हो सकते हैं

प्रश्न 10.
लेडरबर्ग के रेप्लिका प्लेटिंग प्रयोग में उपयोग किया गया एन्टीबायोटिक था
(a) पेनिसिलिन
(b) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(c) इरिथ्रोमाइसिन
(d) नियोमाइसिन।
उत्तर
(a) पेनिसिलिन

प्रश्न 11.
प्राकृतिक चयन या श्रेष्ठ का जीवात्म अवधारणा इकाई क्या है
(a) जाति
(b) समष्टि
(c) कुल
(d) एकाकी जीव।
उत्तर
(c) कुल

प्रश्न 12.
प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया
(a) लैमार्क
(b) डी-व्रीज
(c) डार्विन
(d) मेण्डल।
उत्तर
(d) मेण्डल।

प्रश्न 13.
डार्विनवाद किस पर आधारित है
(a) पृथक्करण
(b) स्वतंत्र अपव्यूहन
(c) मात्रात्मक वंशागति
(d) प्राकृतिक वरण।
उत्तर
(b) स्वतंत्र अपव्यूहन

प्रश्न 14.
अंगों के उपयोग तथा अनुप्रयोग का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया
(a) वैलेस
(b) लैमार्क
(c) डार्विन
(d) डी-व्रीज।
उत्तर
(a) वैलेस

प्रश्न 15.
प्राकृतिक वरण की इकाई है
(a) एकाको जीव
(b) कुल
(c) समष्टि
(d) जाति।
उत्तर
(d) जाति।

प्रश्न 16.
खच्चर किसका उत्पाद है
(a) उत्परिवर्तन
(b) जनन
(c) अंतराजातीय संकरण
(d) अन्तरजातीय संकरण।
उत्तर
(b) जनन

MP Board Solutions

प्रश्न 17.
स्पीशीज शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया
(a) लिनियस
(b) जॉन
(c) अरस्तु
(d) इन्गरेलर।
उत्तर
(b) जॉन

प्रश्न 18.
समजात अंग होते हैं
(a) उत्पत्ति में असमान एवं संरचना में समान
(b) उत्पत्ति में असमान एवं कार्य में भिन्न
(c) उत्पत्ति में समान परन्तु कार्य में असमान
(d) उत्पत्ति में समान एवं कार्य में असमान।
उत्तर
(c) उत्पत्ति में समान परन्तु कार्य में असमान

प्रश्न 19.
डायनासोर या सरीसृप का स्वार्णिमकाल किसे कहा जाता है
(a) मीसोजोइक
(b) सीनोजोइक
(c) पैलियोजोइक
(d) साइकोजोइक।
उत्तर
(a) मीसोजोइक

प्रश्न 20.
डायनोसोर्स किस काल में विलुप्त हुए
(a) जुरैसिक
(b) ट्राइएसिक
(c) क्रस्टेसियस
(d) पर्मियन
उत्तर
(c) क्रस्टेसियस

प्रश्न 21.
मनुष्य में अवशेषी अंग होते हैं
(a) अक्ल दाँत, कोक्साई, नाखून, पलक तथा वर्मिफार्म अंपेडिक्स
(b) अक्ल दाँत, कोक्साई, वर्मिफार्म अपेंडिक्स, पैन्क्रियाज एवं एल्बो जोड़
(c) अक्ल दाँत, कोक्साई, वर्मिफार्म अपेंडिक्स, निक्टेटिंग झिल्ली
(d) कोक्साई, अक्ल दाँत, नाखून, ऑरिकुलर पेशी।
उत्तर
(c) अक्ल दाँत, कोक्साई, वर्मिफार्म अपेंडिक्स, निक्टेटिंग झिल्ली

प्रश्न 22.
जीवाश्म कैसे बनते हैं
(a) जन्तु प्राकृतिक रूप से दफनाए जाए
(b) जन्तुओं को परमार्जित नष्ट कर दें
(c) जन्तुओं को उसकी शिकारी जातियाँ खा लें
(d) जन्तु वातावरण की परिस्थितियों द्वारा नष्ट हो जाएँ।
उत्तर
(d) जन्तु वातावरण की परिस्थितियों द्वारा नष्ट हो जाएँ।

प्रश्न 23.
आकृति में समान किन्तु जनन में पृथक्कृत जाति कहलाती है
(a) उपजाति
(b) सहोदर जाति
(c) समस्थानिक जाति
(d) एलोपेट्रिक जाति ।
उत्तर
(c) समस्थानिक जाति

प्रश्न 24.
उस जहाज का नाम बताइए जिसमें चार्ल्स डार्विन यात्रा के लिए गए थे
(a) सिलोर
(b) बीगल
(c) सीगल
(d) एटलांटिक।
उत्तर
(b) बीगल

प्रश्न 25.
नव-डार्विनवाद के अनुसार कौन-सा कारक जैव विकास के लिए जिम्मेदार है
(a) उत्परिवर्तन
(b) लाभदायक विभिन्नताएँ
(c) संकरण
(d) उत्परिवर्तन एवं प्राकृतिक चयन
उत्तर
(d) उत्परिवर्तन एवं प्राकृतिक चयन

प्रश्न 26.
किस कल्प में जीवन नहीं था
(a) मीसोजोइक
(b) पैलीयोजोइक
(c) सीनोजोइक
(d) एजोइक।
उत्तर
(d) एजोइक।

प्रश्न 27.
जीवन की उत्पत्ति किस कल्प में हई
(a) प्रोटीरोजोइक
(b) मीसोजोइक
(c) प्रोकैम्ब्रियन
(d) एजोइक।
उत्तर
(c) प्रोकैम्ब्रियन

प्रश्न 28.
भारत की शिवालिक पहाड़ियों से प्राप्त आदिमानव का जीवाश्म किसका था
(a) ओलाइ गोपिथिकस
(b) परेन्थ्रापस
(c) रामापिथकस
(d) प्लायोपिथिकस।
उत्तर
(c) रामापिथकस


प्रश्न 29.
जीवाश्मों की आयु का पता लगाया जाता है
(a) कैल्सियम अवशेष की मात्रा से
(b) रेडियोधर्मी कार्बन, यौगिक की मात्रा पर
(c) अन्य स्तनियों के संघर्ष से
(d) अस्थियों की रचना से।
उत्तर
(b) रेडियोधर्मी कार्बन, यौगिक की मात्रा पर

प्रश्न 30.
निम्न में कौन सबसे सरल एवं आदिस्तनी है
(a) कण्टक चींटीखोर
(b) स्केली चींटीखोर
(c) आर्मेडिलो
(d) सभी पूर्वज।
उत्तर
(a) कण्टक चींटीखोर

प्रश्न 31.
पुनरावृत्ति नियम किसने प्रतिपादित किया
(a) विजमैन
(b) वान बेयर तथा हैकेल
(c) डार्विन
(d) माल्थस।
उत्तर
(b) वान बेयर तथा हैकेल

प्रश्न 32.
जातिवृत्ति में किस चीज की व्याख्या की गयी है
(a) प्रत्येक जीव अण्डे से आरम्भ होता है
(b) नष्ट हुए शरीर के भाग पुनः बन जाते हैं
(c) सन्तान अपने माता-पिता के समान होते हैं
(d) भ्रूणीय परिवर्धन में विकास के इतिहास को दोहराया जाता है।
उत्तर
(d) भ्रूणीय परिवर्धन में विकास के इतिहास को दोहराया जाता है।


प्रश्न 33.
निम्न में से कौन-सा क्रम मानव के विकासीय इतिहास का सही क्रम है
(a) पैकिंग मानव, होमो सेपियन्स, निएन्डरथल मानव, क्रोमैग्नन मानव
(b) पैकिंग मानव, निएन्डरथल मानव, होमो सेपियन्स, क्रोमैग्नन मानव
(c) पैकिंग मानव, हिडेलबर्ग मानव, निएन्डरथल मानव, क्रोमैग्नन मानव
(d) पैकिंग मानव, निएन्डरथल मानव, होमो सेपियन्स, हिडेलबर्ग मानव।
उत्तर
(c) पैकिंग मानव, हिडेलबर्ग मानव, निएन्डरथल मानव, क्रोमैग्नन मानव

प्रश्न 34.
निम्न में से कौन-सा मानव का सर्वप्रथम पूर्वज था जिसके जीवाश्म प्राप्त हुए हैं
(a) पिथिकेन्थ्रोपस
(b) जिन्जेनथ्रॉपस
(c) ऑस्ट्रेलोपिथिकस
(d) निएन्डरथल मानव।
उत्तर
(c) ऑस्ट्रेलोपिथिकस

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. पृथ्वी …………… का एक सदस्य है।
2. …………. जीवन की उत्पत्ति के धार्मिकवाद के प्रवर्तक थे।
3. ‘ओरिजिन ऑफ लाइफ’ नामक पुस्तक ………… नामक वैज्ञानिक ने लिखी।
4. प्रकाश संश्लेषी जीव की उत्पत्ति के कारण पृथ्वी पर ऑक्सीजन के आगमन की घटना को ……………..कहते हैं।
5. ……….. सरीसृप तथा पक्षियों के बीच की कड़ी है।
6. ………… घोड़े का प्राचीनतम पूर्वज है।
7. पक्षियों एवं स्तनियों का विकास ……………. युग में हुआ।
8. डायनासोर का स्वर्णिम युग …………… कल्प था।
9. ……………. मत ‘व्यक्तिवृत जातिवृत की पुनरावृत्ति करता है।’ की व्याख्या है।
10. चार्ल्स डार्विन की पुस्तक “जाति की उत्पत्ति” में ………… की व्याख्या है।
11. आनुवंशिक गुणों में परिवर्तन ………….. है।
उत्तर

  1. सौर मंडल
  2. फादर सारेज
  3. ओपेरिन
  4. ऑक्सीजन क्रांति
  5. आर्कियोप्टेरिस
  6. इओहिप्पस,
  7. जुरैसिक
  8. मीसोजोइक
  9. पुनरावर्तन सिद्धान्त
  10. प्राकृतिक चयनवाद व योग्यतम की उत्तरजीविता
  11. उत्परिवर्तन।


3. उचित संबंध जोडिए

I. ‘A’ – ‘B’

1. जीवात् जनन सिद्धान्त – (a) वायरस
2. सजीव निर्जीव के बीच की कड़ी – (b) मिलर यूरे प्रयोग
3. आवेशित कणों का समूह – (c) लुई पाश्चर
4. मांस का शोरबा – (d) फ्रांसिस्को रेड्डी
5. ओपेरिनवाद – (e) कोएसरवेट्स।
उत्तर
1. (d), 2. (a), 3. (e), 4. (c), 5. (b).

II. ‘A’ _ ‘B’

1. द्विनाम पद्धति – (a) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
2. हरित क्रांति – (b) पेलियोबॉटनी
3. अचानक हुई खोज – (c) वनीकरण
4. नील तथा रस्का – (d) जेनेरिक तथा विशिष्ट नाम
5. पादप जीवाश्म – (e) सिरेण्डिपिटी
6. डीव्रीज़ – (f) उत्परिवर्तन।
उत्तर
1. (d), 2. (c), 3. (e), 4. (a), 5. (b), 6. (f).

4. एक शब्द में उत्तर दीजिए

1. आदि पदार्थ का नाम लिखिए जिससे 15 बिलियन वर्ष पूर्व ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति हुई।
2. जैव विकास के क्रम में सजीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी का नाम लिखिए।
3. एक समान पूर्वज से संरचनात्मक तथा क्रियात्मक रूप से भिन्न लक्षणों वाले जीवों के विकास को क्या कहते हैं ?
4. रचना तथा उत्पत्ति में भिन्नता तथा क्रियात्मक समानता प्रदर्शित करने वाले अंग क्या कहलाते हैं ?
5. भ्रूणावस्था से प्रौढ़ावस्था तक के विकास की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
6. किसी जाति के संपूर्ण विकास की घटना को क्या कहते हैं ?
7. डार्विन द्वारा प्रस्तावित विकासवाद के सिद्धांत का नाम लिखिए।
8. जीवों में अचानक होने वाले तथा वंशानुगति प्रदर्शित करने वाले परिवर्तन को क्या कहते हैं ?
9. चट्टानों में दबे प्राचीन जीवों के अवशेष को क्या कहते हैं ?
10. मानव के उस पूर्वज का नाम लिखिए जो सबसे पहले दो पैरों पर सीधा खड़ा हुआ।
उत्तर

  1. इलेम
  2. कोएसरवेट्स
  3. एडेप्टिव रेडिएशन
  4. समवृत्ति अंग
  5. ओन्टोजेनी
  6. फायलोजेनी,
  7. प्राकृतिक वरणवाद
  8. उत्परिवर्तन
  9. जीवाश्म
  10. रामापिथेकस।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अधिक कार्बनिक पदार्थ वाली कम गहरी झील को क्या कहते हैं ?
उत्तर
पूर्ण-जैविक सूप।

प्रश्न 2.
अकोशिकीय जीव का नाम लिखिए।
उत्तर
विषाणु (Virus)।

प्रश्न 3.
आकाशगंगा तथा सितारों के निर्माण की परिकल्पना का नाम लिखिए।
उत्तर
बिग-बैंग।

प्रश्न 4.
आदि समय में प्रकाश-संश्लेषण के विकास द्वारा O2, के वातावरण में मुक्त होने की घटना क्या
कहलाती है ?
उत्तर
ऑक्सीजन क्रांति।

प्रश्न 5.
जीवन की उत्पत्ति की प्रबल संभावना पृथ्वी के अलावा सौर मण्डल के और किस ग्रह में
उत्तर
मंगल।

प्रश्न 6.
वह जिसमें जीव या उसकी कोई रचना अपनी संरचना को किसी जीव या स्वतंत्र रचना जैसा परिवर्तन कर शत्रुओं से रक्षा करता है। क्या कहलाता है ?
उत्तर
अनुहरण (mimicry)

प्रश्न 7.
कभी-कभी वातावरणीय अनुकूलताओं के कारण एक ही जाति के जीवों में इतनी भिन्नता आ जाती है कि अपनी जाति के दूसरे जीवों से प्रजनन संबंध नहीं रख पाते। क्या कहलाता है ?
उत्तर
प्रजनन-प्राथक्कय।

प्रश्न 8.
जीवों के शरीर में जीनों की व्यवस्था, संरचना एवं संख्या में परिवर्तन के कारण पैदा हुआ आकस्मिक परिवर्तन क्या कहलाता है ?
उत्तर
उत्परिवर्तन।

प्रश्न 9.
किसी समष्टि में उपस्थित जीनों की कुल संख्या क्या कहलाती है ?
उत्तर
जीन-पूल।

प्रश्न 10.
ओरिजिन ऑफ स्पीसीज़ नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
उत्तर
चार्ल्स डार्विन ने।

प्रश्न 11.
जीवात् जीवोत्पत्ति का सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर
जीवात् जीवोत्पत्ति का सिद्धान्त हार्वे तथा हक्सले ने दिया था।

प्रश्न 12.
तारकीय दरियों को किसमें मापा जाता है ?
उत्तर
तारकीय दूरियों को प्रकाश वर्ष (Light year) में मापा जाता है।

प्रश्न 13.
ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति में कौन-सा महाविस्फोटक का सिद्धान्त बताने का प्रयास करता है?
उत्तर
बिग बैंग (Big-Bang) नामक महाविस्फोट।

प्रश्न 14.
जीवाश्म की परिभाषा दीजिए।
उत्तर
“पूर्व जीवों के चट्टानों से प्राप्त अवशेष जीवाश्म कहलाते हैं।”

प्रश्न
15. उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर
जीवों के आनुवंशिक संगठन में अचानक वंशागत होने वाले परिवर्तन उत्परिवर्तन (Mutation) कहलाते हैं।

प्रश्न 16.
उस वैज्ञानिक का नाम बताइए जिसने स्वतः जननवाद (Spontaneous generation theory) को गलत सिद्ध किया ?
उत्तर
लुईस पाश्चर (Louis Pasteur)

प्रश्न 17.
कौन-से युग (काल) को डायनोसौर का स्वर्णिम युग कहते हैं ?
उत्तर
मीसोजोइक काल को डायनोसौर का स्वर्णिम युग कहते हैं।

प्रश्न 18.
किस समुद्री जहाज पर डार्विन ने प्रकृति का अध्ययन किया ?
उत्तर
बीगल नामक समुद्री जहाज पर डार्विन ने प्रकृति का अध्ययन किया।

प्रश्न 19.
दो कशेरुकी शरीर के अंगों के नाम लिखिए जो मनुष्य की अग्रपाद के समजात अंग होते
उत्तर

  • व्हेल का फ्लिपर
  • पक्षी का पंख।

प्रश्न 20.
आधुनिक मानव का वैज्ञानिक नाम क्या है ?
उत्तर
होमो सैपियन्स (Homo sapiens)।

प्रश्न 21.
वर्तमान मानव के सबसे निकट संबंधी मानव का नाम बताइए।
उत्तर
क्रोमैग्नान मानव वर्तमान मानव का सबसे निकटतम संबंधी है।

प्रश्न 22.
अध: मानव (Sub human) व आदि मानव किसे माना गया है ?
उत्तर
रामापिथिकस को अध: मानव तथा आस्ट्रेलोपिधिकस को आदि मानव माना गया है।

प्रश्न 23.
मानव के किस पूर्वज ने सर्वप्रथम दो पैरों पर चलना आरंभ किया था ?
उत्तर
आस्ट्रेलोपिथिकस ने सर्वप्रथम दो पैरों पर चलना आरंभ किया।

प्रश्न 24.
क्रोमैग्नॉन मानव भोजन ग्रहण करने के आधार पर किस प्रकार का प्राणी था ?
उत्तर
मासाहारी प्रकार का प्राणी था।

प्रश्न 25.
मानव विकास के क्रम में कौन-से मानव के मस्तिष्क का आकार 1400 घन सेमी. था?
उत्तर
निएंडरथल (Neanderthal) मानव के मस्तिष्क का आकार 1400 घन सेमी. था।

प्रश्न 26.
महाकपियों तथा मानव के पूर्वज के नाम लिखिए।
उत्तर
महाकपियों तथा मानव के पूर्वज का नाम ड्रायोपिथेकस (Dryopithecus) है।

प्रश्न 27.
ड्रायोपिथिकस तथा रामापिथिकस नर वानरों में अंतर बताइए।
उत्तर
ड्रायोपिथिकस वन मानुष (Ape) जैसे थे जबकि रामापिथिकस अधिकार मनुष्य के समान थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3