कक्षा 10th अध्याय 2

प्रश्न 14. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? दो उदाहरण दीजिए। (2019)
उत्तर: : उदासीनीकरण:
“अम्ल और क्षारक परस्पर अभिक्रिया करके एक – दूसरे को उदासीन कर देते हैं और लवण एवं जल का निर्माण करते हैं। यह प्रक्रिया उदासीनीकरण कहलाती है।”
उदाहरण:

प्रश्न 15. धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा के दो – दो प्रमुख उपयोग बताइए। (2019)
उत्तर : धोने के सोडा के उपयोग:
1.इसका उपयोग काँच, साबुन एवं कागज उद्योगों में होता है।
इसका उपयोग घरों में साफ – सफाई के लिए होता है।
बेकिंग सोडा के उपयोग:

2. इसका प्रमुख उपयोग बेकरी में उपयोग आने वाले बेकिंग पाउडर बनाने में होता है।
इसका उपयोग सोडा – अम्ल अग्निशामक में किया जाता है।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए –

विरंजक चूर्ण।
प्लास्टर ऑफ पेरिस।
उत्तर:
विरंजक चूर्ण: CaOCl2
प्लास्टर ऑफ पेरिस: CaSO4. 1/2 H2O

प्रश्न 11. ताजे दूध का pH मान 6 होता है। दही बन जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा? अपना उत्तर समझाइए।
उत्तर: दही बन जाने पर दूध का pH मान घट जाएगा, क्योंकि दही में अम्ल होता है जिससे दूध में हाइड्रोजन आयनों (H+) का सान्द्रण बढ़ जाएगा।

प्रश्न 12. एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है –
ताजा दूध के pH के मान को 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है ?
इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है?
उत्तर: बेकिंग सोडा क्षारीय (क्षारकीय) होता है जिसका pH मान 7 से अधिक होता है। इसको दूध (pH मान) में मिलाने से दूध का pH मान बढ़कर 7 से अधिक हो जाता है। इससे दूध क्षारीय हो जाता है।
बेकिंग सोडा मिले दूध का pH मान साधारण दूध के pH मान से अधिक होता है। इसलिए दही बनने के लिए दूध को अधिक समय लगता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 11th Chapter 5 PART 8 ll वांडर वाल्स समीकरण

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि

प्रेरणदायक प्रसंग 1 - अधिकारी